छत्तीसगढ़

बेमेतरा में जुआरियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 2.32 लाख कैश और 9 मोबाइल जब्त

बेमेतरा :जिले में जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देवकर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम अकलवारा में दबिश देकर 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। श्मशान घाट के पास स्थित पुराने सरकारी भवन में 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से 2 लाख 32 हजार 800 रुपये नगद, 9 एंड्रॉयड मोबाइल और ताश की पत्तियां जब्त की हैं। जब्त नगदी और मोबाइल की कुल कीमत 2 लाख 95 हजार 800 रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान कुछ लोग पुलिस को देखकर मौके से भागने में सफल रहे।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा

पुलिस के मुताबिक, 20 नवंबर 2026 को साइबर सेल और चौकी देवकर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम अकलवारा में श्मशान घाट के पास पुराने शासकीय भवन के भीतर कुछ लोग ताश के जरिए रुपये-पैसों का जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड की। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी भाग निकले, जबकि मौके से 15 लोगों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही रकम और मोबाइल फोन बरामद किए गए।

2.32 लाख नगद और 9 मोबाइल जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआरियों और जुआ फड़ से कुल 2 लाख 32 हजार 800 रुपये नगद बरामद किए। इसके अलावा 9 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, जिनकी कीमत 63 हजार रुपये बताई गई है, जब्त किए गए। मौके से 52 पत्ती ताश भी बरामद हुई।

पुलिस ने जब्त नगदी और मोबाइल सहित कुल 2 लाख 95 हजार 800 रुपये की संपत्ति का विवरण दिया है। मामले में चौकी देवकर, थाना साजा में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 5 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार जुआरियों में देवकर, अकलवारा सहित अन्य गांवों के लोग

पुलिस ने इस मामले में 15 आरोपियों को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों में विकास चौबे (40), नितेश ढीमर (28), विजय कुमार साहू (46), मोहन सिन्हा (32), संतोष साहू (49), अनिल साहू (30), विष्णु साहू (32), रामखेलावन सिन्हा (60), यशवंत साहू (28), खेमलाल साहू (20), नारायण साहू (20), श्याम यादव (27), रामगोपाल साहू (60), हरिशंकर मनहर (36) और टिकेश्वर साहू (18) शामिल हैं। ये देवकर, अकलवारा, मोहगांव, जामगांव और महुआभांठा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

Oplus_131072

साइबर सेल और देवकर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का और एसडीओपी बेरला रुचि वर्मा के मार्गदर्शन में की गई।

Oplus_131072

रेड टीम में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, उप निरीक्षक अलील चंद, चौकी देवकर प्रभारी प्रशिक्षु उप निरीक्षक निधि गुप्ता सहित साइबर सेल और देवकर चौकी के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।

जिले में अवैध शराब, गांजा, नशीले पदार्थों, जुआ-सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!