*श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पशु वध और मांस बिक्री दुकान भी बंद*
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 3 सितंबर 2026/ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पशु वध और मांस बिक्री की दुकान छत्तीसगढ़ में बंद रहेगी। यह सुनिश्चित करने के लिए राज्य शासन ने मंत्रालय नवा रायपुर से सभी कलेक्टर और नगरीय निकायों के अधिकारियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पशु वध और मांस बिक्री की दुकानों को बंद रखने पत्र जारी किया है।
