भटगॉवसारंगढ़

आज भटगांव मंडी परिसर मे मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस 

बाजे गाजे के साथ निकली भव्य रैली, आदिवासी लोक संस्कृति का दिखा झलक 

आज भटगांव मंडी परिसर मे मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

बाजे गाजे के साथ निकली भव्य रैली, आदिवासी लोक संस्कृति का दिखा झलक 

कार्यक्रम स्थल मे हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति 

प्रतिभावान बच्चों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर किये सम्मानित 

आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने, वन पट्टा प्रदान करने एवं अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग 

भटगांव, आज भटगांव कृषि उपज मंडी परिसर मे विश्व आदिवासी दिवस को ब्लॉक एवं जिले के मुख्य आतिथ्य एवं सामाजिक पदाधिकारियों की उपस्थिति मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जहाँ हजारों की संख्या मे ब्लॉक एवं जिले के आदिवासी समाज के लोग शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया.

वहीं भव्य रैली मे सैकड़ो हजारों आदिवासी समुदाय के महिला, पुरुष एवं बच्चों ने आदिवासी वेशभूषा एवं आदिवासी संस्कृति की झलक का प्रदर्शन करते हुए डी जे बाजे गाजे के साथ आदिवासी गीत व नृत्य करते हुए पुरे नगर का भ्रमण किया और नगर भ्रमण करते हुए मंडी परिसर कार्यक्रम स्थल पंहुचा. जहाँ विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विक्रम कुर्रे अध्यक्ष नगर पंचायत भटगांव, ओंकारेश्वर शरण सिंह राज महल बिलाईगढ, युवराज शरण सिंह वन सभापति जि.प. सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवं विशिष्ट अतिथि पार्षदों एवं समाज के अधिकारियो को आदिवासी गमछा भेंट कर और स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम मे अपने समाज के आदिवासी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके वीर गाथावो का वर्णन किया. देश के आजादी मे समाज के वीरों ने कैसे अंग्रेजो से लोहा ली? अपने जंगल, ज़मीन को बचाने मे कैसे कुर्बानी दिए इत्यादि का बखान करते हुए उन्हें याद किया गया.

कार्यक्रम स्थल मे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहाँ बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर आदिवासी समाज का मान बढ़ाया. वहीं समाज के पदाधिकारीयों ने प्रतिभावान बच्चों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

वहीं समाज के पदाधिकारीयों ने मीडिया टीम को आज के कार्यक्रम के बारे मे विस्तार से बताते हुए कार्यक्रम का उद्देश्य बताया और शासन प्रशासन से आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने, जंगल मे पक्की सड़क का निर्माण करने , पिछड़े गॉवो को नेटवर्क से जोड़ने , वन पट्टा प्रदान करने एवं अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग भी किये है.

आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता खोलबहारा प्रसाद सिदार जिला संयोजक सर्व आदिवासी समाज सारंगढ़ बिलाईगढ़, रोहित कुमार सिदार ब्लॉक अध्यक्ष, सर्व आदिवासी बिलाईगढ़ ने किया तथा कार्यक्रम मे अति विशिष्ट अतिथि और विशिष्ट अतिथियों में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, वार्ड 1 के पार्षद प्रवेश दुबे, वार्ड 08 के पार्षद रेवती रमा पटेल,पार्षद लीलाधर वैष्णव,पार्षद महादेवा यादव, कमलेश सिदार तहसीलदार, देवराज सिदार नायब तहसीलदार, राम प्रसाद सिदार मंडी सचिव अकलतरा, गणेश सिदार नायब तहसीलदार,दलवीर सिदार उप कोषांलय अधिकारी बिलाईगढ़, राकेश कुमार सिदार मत्स्य निरीक्षक,डॉ. कल्पना बरिहा चिकित्सा अधिकारी ,डॉ. योगेश बरिहा चिकित्सा अधिकारी धनसीर, डॉ. प्रवीण सिदार आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पवनी,सुनील पैकरा उप अभियंता भटगांव,सुश्री दिव्या नेताम सचिव क़ृषि उपज मंडी भटगांव इत्यादि उपस्थित रहे.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!