मुख्य खबर

कलेक्टर ने किया भटगांव – बिलाईगढ़-सरसिंवा क्षेत्र का आकस्मिक दौरा…

कलेक्टर ने किया भटगांव – बिलाईगढ़-सरसिंवा क्षेत्र का आकस्मिक दौरा…

बलौदाबाजार : कलेक्टर डोमन सिंह ने बुधवार को बिलाईगढ़ और सरसिंवा क्षेत्र में आकस्मिक दौरा किया। इस दौरान कलेक्टर सिंह ने नगर पंचायत भटगांव कार्यालय सहित तहसील कार्यालय और अन्य स्थलों का जायजा लिया। नगर पंचायत अधिकारी मनोज बंजारा से चर्चा परिचर्चा कर नगर विकास सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी ली साथ ही साथ नगर विकास के लिए राशि मांग करने पर हर सम्भव मदद कर सेंसन करने आश्वासन दिया।

वहीं मुख्य नगर पंचायत अधिकारी मनोज बंजारा व नगर अध्यक्ष नर्मदा अमित कौशिक सहित सभी अधिकारी, कर्मचारियों ने कलेक्टर डोमन सिंह का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान नगर पंचायत भटगांव के सभी अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधिगण शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!