
बैकग्राउंड में और अपने को दिल्ली पुलिस कहने वाले सायबर ठग से रहें सतर्क

यूट्यूब से अश्लील फोटो वीडियो हटाने के नाम पर अंचल में आ रहे फोन
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 6 जुलाई 2026/ सारंगढ़ अंचल के ग्राम बँधापाली के युवक़ को रविवार के दोपहर में यूट्यूब से अश्लील फोटो वीडियो हटाने के नाम पर पैसे की डिमांड कर बैकग्राउंड में दिल्ली पुलिस और अपने को दिल्ली पुलिस कहने वाले सायबर ठग ने कोशिश की। युवक ने सायबर ठग की बात के बारे में अपने सहपाठी सह जनसंपर्क अधिकारी को बताया। पीआरओ के वाट्सअप स्टेटस में युवक ने ऐसे फर्जी वीडियो के बारे में पूर्व में देखा था इसलिए उससे सम्पर्क किया। पीआरओ ने सहपाठी को समझाया कि ये फर्जी साइबर ठग हैं और ये सब ठगी करने के चाल है, इनसे डरना नहीं है। ऐसे लोगों के नंबर को ब्लॉक करने और स्थानीय पुलिस से सम्पर्क करने की समझाइश दी गईं। युवक ठगी से बच गया।
*apk फ़ाइल भेजकर आरटीओ चालान, पीएम आवास और किसान सूची के नाम पर भी होती है ठगी*
ट्रैफिक नियम तोड़ने के बारे में फर्जी तरीके से डराने वाले, पीएम आवास लिस्ट और पीएम किसान सम्मान निधि लिस्ट आदि के संदेश व्हाट्सएप के माध्यम से एपीके फाईल का लिंक भेजकर नागरिकों के बैंक खाते से पैसे ठगी करते हैं। ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए
एपीके फाईल पर क्लिक न करें। अपने वास्तविक चालान की जांच करने के लिए अधिकारिक विभागीय वेबसाईट ईचालान परिवहन डाॅट जीओवी डाॅट इन https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जाकर ई-चालान को मोबाईल ओटीपी डालकर भुगतान करे।
पुलिस एवं परिवहन के अमले द्वारा जब भी ईचालान भेजा जाता है, तो पंजीकृत मोबाईल में संबंधित को टेक्स्ट मैसेज अधिकारिक वेबसाईट के माध्यम से ही भेजे जाते हैं। आम नागरिकों को किसी ईचालान मैसेज के साथ कोई लिंक मिलता है, तो उस पर कभी क्लिक न करें। कभी भी किसी अजनबी को ऑनलाईन पैसे का भुगतान न करें और अपने खाते से किसी भी लेने देन से सावधान रहें। किसी भी धोखेबाज कॉल, संदेश या ऐप के संबंध में निकट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।




