भटगॉवसारंगढ़

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव में NQAS मूल्यांकन का सफलतापूर्वक संपन्न

प्रेस विज्ञप्ति

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव में NQAS मूल्यांकन का सफलतापूर्वक संपन्न

जिला कलेक्टर माननीय श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के नेतृत्व एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव तथा जिला NQAS नोडल कृष्ण पुरी गोस्वामी के मार्गदर्शन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) का मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. जैसवाल, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार अजय, ब्लॉक NQAS नोडल घनश्याम चंद्रा एवं प्रभारी कार्यक्रम प्रबंधक लकेश्वर सिंह बघेल के निर्देशन में संपूर्ण टीम ने गुणवत्ता मानकों के अनुरूप उत्कृष्ट कार्य करते हुए मूल्यांकन प्रक्रिया को सफल बनाया।

 

NQAS मूल्यांकन के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण एवं डॉ. कविता बंजारे, ग्रामीण चिकित्सा सहायक दयाशंकर श्रीवास एवं संतोष टंडन, नर्सिंग स्टाफ मधुलिका बर्मन, सुमन साहू एवं लक्ष्मी साहू, फार्मेसी स्टाफ सुशीला रात्रे एवं कृष्ण रात्रे, लैब टेक्नीशियन पवन साहू एवं सम्मेलाल साहू, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) पुष्पा यादव, संगीता साहू, कुमार साहू एवं सुषमा धीरहे, सेक्टर सुपरवाइजर दिलहरन सिदार, आरएचओ गीता बंजारे, विजय बंजारे, घनश्याम जायसवाल, चंद्रकला जायसवाल, पुष्पा चंद्रा, धनेश्वरी, पुरुषोत्तम बघेल, रोशन साहू एवं प्रकाश बंजारे सहित वार्ड बॉय, वार्ड आया एवं कार्यालयीन स्टाफ सतीश सूर्यवंशी केशव गरबारी त्रिलोकी टिकेश्वर हेमलाल गुलशन तथा समस्त कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता एवं समर्पण के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

NQAS मूल्यांकन का कार्य असेसर डॉ. आशीष के. यादव एवं डॉ. कृतिमान महंता द्वारा किया गया। दोनों असेसरों ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सेवाओं, गुणवत्ता प्रबंधन, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं तथा टीमवर्क का विस्तृत निरीक्षण किया।

 

इस सफल आयोजन में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं उत्कृष्ट टीम भावना का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव की पूरी टीम ने भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण एवं मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!