छत्तीसगढ़भटगॉवसारंगढ़

शारदीय नवरात्रि पर श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ भटगांव मे 3 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन एवं पूर्णाहुति सम्पन्न 

शारदीय नवरात्रि पर श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ भटगांव मे 3 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन एवं पूर्णाहुति सम्पन्न

मुंडन संस्कार के साथ विभिन्न संस्कार निःशुल्क कराये गए

सैकड़ो गायत्री परिजन एवं श्रद्धांलूगण कार्यक्रम मे हुए शामिल

जिला सदस्य डॉ दिनेश लाल जांगड़े कार्यक्रम मे हुए शामिल

सभी श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी प्रसाद की व्यवस्था..

भटगांव : शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ भटगांव में 3 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन और पूर्णाहुति सम्पन्न हुई। 9 दिवसीय साधना को यज्ञ भगवान व गायत्री माता को आहुति प्रदान करते हुए पूर्णाहुति के साथ समापन किया गया.

सुबह से ही गायत्री पीठ में मां गायत्री की पूजा-अर्चना और आरती की गई। यज्ञ के साथ-साथ मुंडन संस्कार सहित विभिन्न संस्कार निःशुल्क कराए गए.

वहीं इस कार्यक्रम में जिला सदस्य डॉ. दिनेश लाल जांगड़े विशेष रूप से शामिल हुए। सभी सैकड़ों श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। पूरे भटगांव में इस यज्ञ को लेकर भक्ति का माहौल बना रहा.

वहीं कार्यक्रम के पश्चात युग सन्देश एवं 25 अक्टूबर को होने वाले विभिन्न कार्यक्रम का आमंत्रण दिया गया जो प्रज्ञा पीठ परिसर मे ही सम्पन्न होगी जिसके लिए महिला संगठन व युवा संगठन ने सभी स्कूलों एवं वार्डो मे प्रचार प्रसार कर तैयारी पूर्ण कर ली है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!