लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

जनगणना-2027 का शंखनाद: आज से शुरू हुआ घर घर सर्वेक्षण कार्य

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने प्रगणकों को पुष्प भेंट कर किया रवाना

जनगणना-2027 का शंखनाद: आज से शुरू हुआ घर घर सर्वेक्षण कार्य

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने प्रगणकों को पुष्प भेंट कर किया रवाना

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 1 मई 2026/भारत की जनगणना- 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण यानी ‘मकान सूचीकरण और मकानों की गणना’ का कार्य आज से जिले में औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गया है। इस महाअभियान के सफल संचालन हेतु 1300 से अधिक प्रगणक एवं सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं, जो 1 मई से 30 मई तक घर-घर जाकर मकानों की गणना करेंगे। गौरतलब है कि इतिहास में पहली बार जनगणना पूर्ण रूप से डिजिटल माध्यम से की जा रही है, जिसे प्रगणक अपने मोबाइल ऐप के जरिए संपन्न करेंगे। वहीं, जनसंख्या गणना का द्वितीय चरण मार्च 2027 में आयोजित किया जाएगा।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह

तहसील कार्यालय सारंगढ़ पहुँचकर जिले के प्रमुख जनगणना अधिकारी कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एवं जिला जनगणना अधिकारी डिप्टी कलेक्टर उमेश कुमार साहू एवं चार्ज अधिकारी तहसीलदार नंदकिशोर सिन्हा ने प्रगणकों को पुष्प भेंट किए और उन्हें फील्ड कार्य के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर कलेक्टर ने प्रगणकों को निर्देशित किया कि वे सर्वे के दौरान डेटा की गुणवत्ता और सटीकता का विशेष ध्यान रखें और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करें।

भीषण गर्मी को देखते हुए विशेष सावधानी की सलाह

जिले में पड़ रही अत्यधिक गर्मी और लू को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने प्रगणकों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की सलाह दी है। उन्होंने फील्ड के दौरान सीधे धूप से बचने और अपने साथ पर्याप्त पानी एवं ओआरएस रखने को कहा है।

नागरिकों से सहयोग की अपील

प्रशासन ने जिलेवासियों से भावपूर्ण अपील किया है कि जब भी प्रगणक आपके घर पहुँचें, तो उन्हें सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। यह एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसमें हर नागरिक की सही जानकारी राष्ट्र के उन्नति के लिए भविष्य की योजनाओं के निर्माण में सहायक होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!