लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

जिले के चार शिक्षकों को मिला सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय सम्मान 2026

जिले के चार शिक्षकों को मिला सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय सम्मान 2026

रायपुर : देश का एक अनूठा महिला शिक्षकों का संगठन, सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला शिक्षक महासंघ (पंजीकृत), नई दिल्ली द्वारा पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य में अपनी भव्य उपस्थिति दर्ज कराते हुए 29 अप्रैल 2026 को राजधानी रायपुर के वृन्दावन हाल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसमें प्रदेश भर के विभिन्न जिलो से लगभग 250 नवाचारी शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति इस सम्मान समारोह में दिया।
जिसमें सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला से सरोजनी साहू , प्राथमिक बरभाठा, कल्पना देवांगन , मिडिल गिरसा , युगेश्वरी साहू , मिडिल सिघींचुवां एवं अरुण कुमार देवांगन , प्राथमिक ग्वाली से मोमेण्टो , मेटल , प्रशस्ति पत्र के साथ मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किए गए। यह सम्मान शिक्षा, समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में सृजनात्मक कार्य हेतु प्रदान किया गया। इस प्रदेश कार्यक्रम में महासंघ की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ लता एस मुल्लूर अपने कार्यकारिणी के साथ उपस्थित रही | कार्यक्रम की मुख्यअतिथि लक्ष्मी वर्मा , राज्यसभा सांसद , अध्यक्षता मीनल चौबे , महापौर रायपुर द्वारा की गई | कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में स्वाति वर्मा , सभापति संचार एवं सकर्म जिला पंचायत रायपुर , संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष , डॉ सारिका एस गंगा , राष्ट्रीय महासचिव , कल्पना बुतरेड्डी , अनसूया देवी पी एस , भाग्याम्मा , सिधोज कविता , राजश्री ए सज्जेश्वर , प्रभावती एल , शांताबाई बिरादर की गरिमामयी सहभागिता रही | कार्यक्रम का संयोजन लोकेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया |
प्रदेश अध्यक्ष भारती वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में राज्य इकाई के सभी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ है | कार्यक्रम में लोकेश कुमार वर्मा एवं भारती वर्मा द्वारा सावित्रीबाई फुले पर लिखित पुस्तक “प्रेरणा की ज्योति ” एवं संतोषी डनसेना के बाल काव्य संग्रह ” अनुभव के अंकुर” का विमोचन किया गया | इसके साथ प्रदेश के सभी जिलों से आए सक्रिय एवं नवाचारी शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मंचस्थ अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया | यह राष्ट्रीय स्तर पर महिला शिक्षकों की शक्ति, एकता और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाला एक भव्य मंच है | जिसमें पहली बार छत्तीसगढ़ के सभी जिलो से शिक्षक शामिल हो रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!