लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ और सरिया क्षेत्र में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने की जांच

सारंगढ़ और सरिया क्षेत्र में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने की जांच

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 30 अप्रैल 2026/ जन स्वास्थ्य की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ‘सही दवा शुद्ध आहार’, “यही है छत्तीसगढ का आधार” की थीम पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा सारंगढ़ और सरिया क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया तथा छोटे छोटे ठेले, गुमटी, होटल, कोल्डड्रिंक सेंटर व किराना दुकानों में जाकर निरीक्षण किया गया एवं उनको खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कुछ जगह पर अखाद्य रंग, उपयोग किये तेल, कालातीत खाद्य सामग्री को नष्ट कराया गया। दल द्वारा जगह जगह उपस्थित लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया तथा जिन दुकानदारों के पास आवश्यक खाद्य पंजीयन नहीं पाया गया उनको पंजीयन हेतु निर्देशित किया गया। आम जनता से भी अपील किया गया कि खाद्य पदार्थों का उपभोग जांच परख कर ही किया जाए। किसी भी प्रकार का अगर कोई शिकायत हो तो विभाग को सूचित करने की अपील की गई। पुलिस और राजस्व विभाग के दल में अभिहित अधिकारी भारत भूषण पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी वरुण पटेल शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!