लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

गिरसा के आंगनबाड़ी केंद्र का कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने किया निरीक्षण

महतारी वंदन योजना के ई-केवाईसी में तेजी लाने के निर्देश

गिरसा के आंगनबाड़ी केंद्र का कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने किया निरीक्षण

महतारी वंदन योजना के ई-केवाईसी में तेजी लाने के निर्देश

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 अप्रैल 2026/ कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बुधवार को बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत गिरसा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के लिए लगाए गए ई-केवाईसी कैंप का जायजा लिया।
कलेक्टर ने मौके पर मौजूद महिलाओं और संबंधित कर्मचारियों से ई-केवाईसी की प्रगति की जानकारी ली और सभी पात्र हितग्राहियों का जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है और कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से की जा रही है। इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क न लिया जाए।
इस दौरान कलेक्टर ने महिलाओं को महतारी वंदन योजना के लाभों की जानकारी देते हुए समय पर आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने आगामी जनगणना 2027 के संबंध में भी जागरूक किया।

कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में मकान जनगणना का कार्य ऑनलाइन एवं डिजिटल माध्यम से प्रारंभ हो चुका है और इसका पहला चरण संचालित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और योजनाओं का लाभ समय पर हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

Oplus_131072

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!