लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

आंधी-तूफान से सरिया क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बाधित

राहत और सुधार कार्य में जुटे अधिकारी कर्मचारी

आंधी-तूफान से सरिया क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बाधित

राहत और सुधार कार्य में जुटे अधिकारी कर्मचारी

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 1 मई 2026/ सरिया तहसील क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं के चलते बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़ गए, जिससे बिजली पोल और तारों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। कई जगह ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके कारण इलाके की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। तूफान का सबसे ज्यादा असर सरिया क्षेत्र के बरपाली, कांदूरपाली, पंचधार और बुदबुदा गांवों में देखने को मिला। यहां बिजली लाइनें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

घटना के बाद से ही बिजली विभाग की टीम लगातार सुधार कार्य में लगी हुई है। डिविजनल इंजीनियर पी के महानंदा, असिस्टेंट इंजीनियर बरमकेला गजाधर, जूनियर इंजीनियर सरिया मदन नायक, जूनियर इंजीनियर साल्हेओना किशन भोई स्वयं करीब 30-35 कर्मचारी और ठेकेदार मार्तंड पटेल व लोकेश पटेल मौके पर डटे रहे और बिजली व्यवस्था सुचारू करने खबर लिखे जाने तक काम करते रहे। टीम का प्रयास था कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके।

बुदबुदा गांव में गुरुवार को ही ग्रामीणों ने भी पहल दिखाते हुए सड़क पर गिरे विशाल पेड़ों को हटाया, जिससे देर रात तक यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी। हालांकि बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम खबर लिखे जाने तक जारी था।अधिकारियों के अनुसार, लगातार काम चल रहा है और जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली सप्लाई शुरू करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल विभाग और ग्रामीण मिलकर हालात को सामान्य बनाने में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!