महँगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना…

महँगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना…
बलौदाबाजार – कमर तोड़ मंहगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय बलौदा बाजार के गार्डन चौक में एक दिवसीय धरना दिया । जिसमें सभी ने केंद्र सरकार को निशाना साधते हुए जमकर कोसा ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेस कांग्रेस कमेटी के निर्देष पर आज चार अप्रैल को जिला कॉंग्रेस कमेटी बलौदा बाजार के अध्यक्ष अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में गार्डन चौक बलौदाबाजार में तेजी से विकराल रूप ले रही मंहगाई के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिए । जिसमे सभी वक्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार को जमकर कोसा। सभी वक्ताओं ने बारी बारी से अपने अपने उदबोधन में कहां की 2014 में घरेलू गैस की कीमत 418 रुपये थी जो आज बढ़कर 1039 रुपये हो गयी है। पेट्रोल 65 रुपये से बढ़कर 113 रुपये हो गयी है । डीजल 45 से बढ़कर 104 रुपये हो गयी है । घर बनाने की सरिया 2800 रुपये से बढ़कर 8500 रुपये हो गयी है । पेट्रोल और डीजल के बढ़ने के कारण किराया में बृद्धि हो गयी है । सारे वस्तुओं के दाम चार से पांच गुना बढ़ गयी है। खाद्य तेल 80 रुपये से 200 रुपये हो गयी है । 700 प्रकार की दवाइयों की दाम में भारी बृद्धि की गई । इस सबकी जिम्मेदार केंद्र सरकार है । इनके गलत नीतियों के कारण गरीब तथा मध्यम वर्गीय परिवार को घर चलाना मुश्किल हो गया है। दवाईयों के दाम पढ़ने से गरीब बिना इलाज के ही दम तोड़ देंगे ए ऐसी स्थिति पैदा करने वाली मोदी सरकार को शर्म आनी चाहिए ।जो कहते है बहुत हो गयी महँगाई की मार अब की बार मोदी सरकार । ये नारा देने वाले अब अपने घरों में छिप गए है । छत्तीसगढ़ के तमाम भारतीय जनता पार्टी के नेता की बोलती बंद हो गयी है । सभी लोगो ने एक स्वर में मोदी से पूछा कहाँ गए 15 -15 लाख रुपये, कहाँ गए काला धन । उल्टा ये फर्जी फर्जी चौकीदार के दोस्त ललित मोदी, मेहुल चौकसी, और विजय माल्या देश की सफेद धन को ले गए । तब ये फेकू चौकीदार सो रहे थे क्या ।कहाँ गए स्मार्ट सिटी, गंगा साफ हुवा, इनके सारे वादे झूठ साबित हुआ।अगर इन्ही सवालों को पूछो तो इनके अंधभक्त देश द्रोही बोलते है ।असल मे इन्ही लोग देश द्रोही है । आज की इस विशाल धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से हितेन्द्र ठाकुर जिला अध्यक्ष ज़िला कॉंग्रेस कमेटी , प्रेमचंद जायसी जिला प्रभारी , शुरेन्द्र शर्मा अध्यक्ष खनिज विकास निगम , दिनेश यदु पूर्व जिला अध्यक्ष, गणेश बैष्णाव, विवेक दुबे , सुमित्रा घृतलहरे, ऋतिक मिश्रा, रामप्रसाद वर्मा , नलकुमार पटेल पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, प्रमिला वर्मा , रूखमणी वर्मा , दीपक साहू , त्रिलोक शुक्ला, शीतल यादराम हिरवानी, वेदप्रकाश विष्वकर्मा, सुमित अग्रवाल, गोपी साहू, कमलेश यदु, महेश चौबे, धीरज बाजपेयी, सहित हजारों की संख्या में काँग्रेस परिवार के लोग उपस्थित रहे ।



