छत्तीसगढ़

वेबसाइट सरकारी, अंदर सट्टे का खेल! एडवोकेट जनरल विवेक शर्मा ने थाने में की शिकायत

बिलासपुर : ठगों ने इस बार छत्तीसगढ़ सरकार के सर्वोच्च कानूनी अधिकारी एडवोकेट जनरल को अपना निशाना बना लिया है. वेबसाइट advocategeneralcg.com पर सट्टे में इस्तेमाल होने वाले नंबरों के साथ ऑनलाइन लॉटरी से संबंधित विज्ञापन भी दिखाई दे रहे हैं. एडवोकेट जनरल विवेक शर्मा ने जानकारी मिलने पर चकरभाठा थाने में शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

दरअसल, वेबसाइट का नाम advocategeneralcg.com है, जिसपर सट्टे और ऑनलाइन लॉटरी से जुड़ी सामग्री प्रदर्शित हो रही है. देखने में ये बिल्कुल सरकारी वेबसाइट लगती है, लेकिन अंदर खेला कुछ और ही है. तीन तस्वीरों के जरीए समझिए पूरा खेल.

पहली तस्वीर

सर्च इंजन गूगल पर आपको यह बेबसाइट नजर आ रही होगा. आप सबसे पहली वाली लिंक खोलेंगे.

दूसरी तस्वीर

एक नजर में यह पूरी वेबसाइट सरकारी दिखाई देती है, About us, Tender और Announcements ये सब सामन्य है. असली खेल Goverment Of Chhattisgarh वाले लोगों पर क्लिक करने पर पता चलता है.

तीसरी तस्वीर

जैसे ही आपने होम पेज पर लोगों क्लिक करते हैं, तो यह पेज आपके खुलेगा. जो सट्टे और ऑनलाइन लॉटरी से जुड़ी सामग्री है.

एजेंसी ने दूसरे को बेच दी थी बेवसाइट

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संबंधित वेबसाइट पुरानी है और उस पर पहले से मौजूद कंटेंट को हटाया नहीं गया था. बताया जा रहा है कि वेबसाइट तैयार करने वाले एजेंसी ने कथित तौर पर इसे बाद में किसी दूसरी कंपनी को बेच दिया था. इसके बाद वेबसाइट पर प्रदर्शित सामग्री को लेकर सवाल खड़े हुए हैं.

पुलिस ने कंपनी से मांगी वेबसाइट से जुड़ी जानकारी

मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए चकरभाठा थाना पुलिस ने संबंधित कंपनी को ई-मेल भेजा है. पुलिस ने कंपनी से वेबसाइट के स्वामित्व, उसके संचालन और उस पर सट्टे, ऑनलाइन लॉटरी से जुड़ी सामग्री प्रदर्शित होने के संबंध में जानकारी मांगी है. कंपनी की ओर से मिलने वाले जवाब के आधार पर आगे की जांच की जाएगी.

फिलहाल इस मामले में कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के दौरान यह स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है कि वेबसाइट पर आपत्तिजनक सामग्री किसके द्वारा अपलोड की गई है.

Oplus_131072
Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!