
पारस इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन के बच्चों का कोलम्बिया यूनिवर्सिटी मे प्रशिक्षण सम्पन्न
छत्तीसगढ़ के सभी सेंटर के बच्चों ने यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों मे किया विजिट

भटगांव प्रखर कंप्यूटर एजुकेशन व सिमगा के तक्षशिला कंप्यूटर सेंटर के बच्चों भी हुए शामिल
यूनिवर्सिटी मे बच्चों के एवं टीचर के बीच विभिन्न विषय पर सेमिनार का आयोजन

कोलम्बिया यूनिवर्सिटी रायपुर के कुलसचिव, रजिस्टार, एम डी, प्राध्यापक एवं स्टॉफ से विभिन्न विषयो पर हुई चर्चा
रायपुर : पारस इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन के बच्चों का गत दिवस कोलंबिया यूनिवर्सिटी रायपुर में प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ है.

जहाँ छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान पारस इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन रायपुर द्वारा अपने विद्यार्थियों के लिए कोलंबिया यूनिवर्सिटी रायपुर में एक विशेष प्रशिक्षण और शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ. जहाँ रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न संस्थान से लगभग 200 बच्चों ने इस कार्यक्रम मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.
जहाँ पारस इंस्टिट्यूट भाठागांव व अमलेश्वर सेंटर ब्रांच के साथ नगर पंचायत भटगांव के प्रखर कंप्यूटर एजुकेशन और सिमगा के तक्षशिला कंप्यूटर सेंटर के बच्चों की विशेष उपस्थिति रही।
प्रशिक्षण के दौरान बच्चों ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों का विजिट किया। बच्चों को कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी, तकनीकी विभाग और मैनेजमेंट विभाग के बारे में विस्तार से जानकारी ली और उनके कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का मौका मिला।
इसके बाद यूनिवर्सिटी सभागार में बच्चों और शिक्षकों के बीच विभिन्न विषयों पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में करियर निर्माण, उच्च शिक्षा, नई तकनीकों और भविष्य के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान कोलंबिया यूनिवर्सिटी रायपुर के कुलसचिव, रजिस्ट्रार, एमडी, प्राध्यापक और स्टाफ के साथ विभिन्न शैक्षणिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जहाँ पारस इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन रायपुर के डायरेक्टर कविता कुम्भज ,अमलेश्वर ब्रांच से राहुल कुम्भज, प्रखर कंप्यूटर एजुकेशन भटगांव के डायरेक्टर के. पी.पटेल,तक्षशिला कंप्यूटर सेंटर सिमगा के डायरेक्टर दीपक साहू,
बिट बाइट इंफोटेक कंप्यूटर सेंटर रायपुर के डायरेक्टर रिया गुप्ता उपस्थित रहे.
इस पूरे प्रशिक्षण को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। बच्चों ने इसे अपने करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया।



