भटगॉवसारंगढ़

लोटस पब्लिक स्कूल, भटगांव में उत्साहपूर्वक मनाया गया ग्रीन डे सेलिब्रेशन

विद्यार्थियों ने ग्रीन थीम वेशभूषा में लिया हिस्सा, स्पीच व रंगोली प्रतियोगिता के साथ हुआ पौधारोपण”

लोटस पब्लिक स्कूल, भटगांव में उत्साहपूर्वक मनाया गया ग्रीन डे सेलिब्रेशन

“300+ विद्यार्थियों ने ग्रीन थीम वेशभूषा में लिया हिस्सा, स्पीच व रंगोली प्रतियोगिता के साथ हुआ पौधारोपण”

भटगांव। लोटस पब्लिक स्कूल, भटगांव में पर्यावरण संरक्षण, हरियाली एवं प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्रीन डे सेलिब्रेशन का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 300 से अधिक विद्यार्थी ग्रीन थीम पर आधारित वेशभूषा में शामिल हुए। बच्चों ने अपनी आकर्षक वेशभूषा एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

ग्रीन डे के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए ग्रीन थीम एवं पर्यावरण जागरूकता पर स्पीच प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने पेड़-पौधों के महत्व, स्वच्छ पर्यावरण एवं हरियाली संरक्षण के विषय में अपने विचार प्रस्तुत किए।

वहीं कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण एवं प्रकृति से संबंधित आकर्षक रंगोलियां बनाईं।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के स्टाफ द्वारा पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश दिया गया।

 

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पूरे विद्यालय परिसर में ग्रीन थीम के साथ उत्साह और पर्यावरण जागरूकता का सुंदर वातावरण देखने को मिला।

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!