स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल भटगांव की वार्षिक परिक्षा के परिणाम घोषित

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल भटगांव की वार्षिक परिक्षा के परिणाम घोषित

भटगांव- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भटगांव में आज स्थानीय परीक्षा परिणाम घोषित कर विद्यार्थियों को प्रगति पत्र प्रदान किया गया कक्षा पहली से चौथी, छठवी , सातवी , नवमी , ग्यारहवी तक परीक्षा परिणाम में सभी बच्चों ने उत्कृष्ट ग्रेड हासिल किए। परीक्षा परिणाम के संबंध में प्रभारी प्राचार्य प्रियतम भारद्वाज ने बताया कि परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद बच्चों के मनोबल बढ़ाने हेतु सुरेश रघु अध्यक्ष शाला विकास एवं प्रबंधन समिति स्वामि आत्मानंद स्कूल भटगांव एवं प्रियतम भारद्वाज प्राचार्य द्वारा बच्चों को मोटिवेट करते हुए कहा कि विद्यार्थी को निरंतर मेहनत करते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए और कठिन परिश्रम करने को कहा साथ ही उत्कृष्ट परिणाम लाने वाले अपने क्लास में प्रथम , द्वितीय , तृतीय स्थान पाने वाले सभी बच्चों को मैडल , पेन भेट कर सम्मानित किए और भविष्य में निरंतर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दिए। पालकों को बच्चों के साथ अधिक समय बिताने को कहा। वहीं आज गुरुवार 30अप्रैल को सत्र 2025-26 के वार्षिक परिक्षा परिणाम घोषित किया गया कक्षा पहली से चौथी, छठवीं,सातवीं, नवमी और ग्यारहवीं अंग्रेजी माध्यम के परिणाम जारी किए गए। इस कार्यक्रम में जनभागीदारी अध्यक्ष एवं प्राचार्य सहित चिन्मयी तृप्ति मिश्रा सह प्राचार्य, स्कूल के समस्त टीचर ,छात्र , छात्राएं एवं पालकगण उपस्थित थे ।











