सभापति भगवन्तिन कुंजराम पटेल ने कोरकोटी नाला पुल निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन

सभापति भगवन्तिन कुंजराम पटेल ने कोरकोटी नाला पुल निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन


बिलाईगढ़, विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी के ग्रामवासियों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। आज ग्रामीणों की वर्षों पुरानी और बहुत प्रशिक्षित मांग को पूरा करते हुए। कोरकोटी नाला पुल निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ। यह पुल ग्रामवासियों की खुशहाली और प्रगति का नया मार्ग साबित होगा। इसके निर्माण से ग्रामीणों का खेती किसानी के लिए आवागमन सुगम होगा। बरसात के दिनों में होने वाली भारी दिक्कतों से मुक्ति मिलेगी, इस गरिमामय अवसर पर जिला पंचायत सभापति भागवन्तिन कुंजराम पटेल, सरपंच यशोदा संपत चौहान, पंचायत सचिव संतोषी हिरवानी, उमेंद्र राम वर्मा, शिवकुमार नायक, हेमंत पटेल, हरिशंकर पटेल, लोकनाथ पटेल, मनोज पटेल, उमाशंकर पटेल, बलराम पटेल, राजू पटेल, लक्ष्मण पटेल, दयाल पटेल, अश्वनी पटेल, बोर्रा पटेल, पंचराम पटेल, नारायण पटेल, नंदकुमार पटेल, प्रेम पटेल, योगेश पटेल, सहदेव चौहान, पंचगण, एवं भाजपा कार्यकर्ता सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।





