लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए कोसीर में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 जून

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए कोसीर में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 जून

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 1 जून 2026/महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्राम कलमी के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम डौकीजोर के आँगनबाड़ी सहायिका की भर्ती हेतु इच्छुक महिला उम्मीदवार से 4 जून 2026 तक कार्यालयीन समय में परियोजना अधिकारी कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना कोसीर के पता में आवेदन पत्र आमंत्रित किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए योग्यता बारहवीं उत्तीर्ण और आंगनबाड़ी सहायिका के लिए 8वी उत्तीर्ण निर्धारित है। आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष तक होनी चाहिए। सभी दस्तावेज, 12वी, 8वी की अंकसूची, वोटर आईडी, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि के फोटोकॉपी में स्वयं के हस्ताक्षर कर स्वप्रमाणित कर आवेदन पत्र में संलग्न किया जाना अनिवार्य है। इन दोनों भर्ती के लिए आवेदिका को संबंधित गांव का निवासी होना चाहिए। मतदाता सूची में नाम दर्ज हो या सरपंच और सचिव दोनों का सयुंक्त हस्ताक्षरयुक्त या पटवारी का हस्ताक्षर का निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!