लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

कलेक्टर ने 5 आपदा मृतकों के वारिसों के लिए किया 4-4 लाख स्वीकृत

प्राकृतिक आपदा में मृत्यु पर आरबीसी 6-4 के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत

कलेक्टर ने 5 आपदा मृतकों के वारिसों के लिए किया 4-4 लाख स्वीकृत

प्राकृतिक आपदा में मृत्यु पर आरबीसी 6-4 के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 1 जून 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सरकार में आपदा पीड़ितों को त्वरित सहायता दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले में प्राकृतिक आपदा से हुए मौत पर, सभी मृतकों के वारिस के लिए राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत चार लाख रूपये का आर्थिक सहायता स्वीकृत किया है।

आपदा प्रकरण में दीवाल गिरने से श्याम सुंदर निषाद निवासी बरगांव तहसील सरिया की मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी कुमारी निषाद, सर्पदंश से मौत मामले में ग्राम नदीगांव के मृतक कार्तिक राम कहरा के पुत्र दिवाकर आदित्य और दयालपुर तहसील बिलाईगढ़ निवासी मृतिका ललिता बाई के पति अंतलाल खैरवार तथा पानी में डूबने से हुई मौत पर सारंगढ़ तहसील के ग्राम हिर्री की मृतिका मधुमालती के पिता चंद्रशेखर खुराना, बरमकेला तहसील के ग्राम खिचरी के मृतक चित्रसेन चौहान की पत्नी कुशी चौहान के सयुंक्त परिवार के लिए कलेक्टर ने चार लाख रूपये स्वीकृत किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!