लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

भटगांव तालाब गहरीकरण का विभिन्न तालाबों को केनाल के माध्यम से जोड़ने का काम होगा प्रारंभ

किसान संघ के मांग पर मिली स्वीकृति

भटगांव तालाब गहरीकरण का विभिन्न तालाबों को केनाल के माध्यम से जोड़ने का काम होगा प्रारंभ

किसान संघ के मांग पर मिली स्वीकृति

भटगांव – नगर पंचायत भटगांव के किसान सभा के वर्षों पुरानी मांग पर अंडबंधा तालाब के गहरी करण के साथ विभिन्न तालाबों को केनाल के माध्यम से जोड़ने की स्वीकृति नगर पंचायत भटगांव को प्राप्त हुई है उल्लेखनीय है कि किसान संघ भटगांव द्वारा लगातार मांग की जाती थी कि मुख्य सिंचाई हेतु निर्मित प्रबंध तालाब का गहरीकरण करना व किसानों के व्यापक हित को देखते हुए और अंडबंधा से बड़ा तालाब, झलवा तालाब, दर्री, दांतारा, बुधुबन गस्तिहा , लामी को जोड़ने हेतु केनाल बनाया जाए जिससे किसानों को सही समय पर कृषि कार्य हेतु सिंचाई जल की आपूर्ति की जा सके इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे ने बताया कि किसान संघ के अथक प्रयास और मांग पर अंडबधा तालाब के गहरी करण हेतु शासन से प्रशासकीय एवं वृत्त स्वीकृती हो चुकी है एवं निविदा की प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है साथ ही किसानों के कृषि कार्य पर सही समय पर सिंचाई हेतु पानी की आपूर्ति करने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा तालाबों से तालाबों को जोड़ने केनाल निर्माण हेतु अपने निधि से पर्याप्त राशि उपलब्ध करने की बात की है दोनों ही कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएंगे नगर पंचायत भटगांव के परिसर द्वारा सर्वसम्मति से इन दोनों विषयों के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है साथ ही नगर पंचायत के पार्षदों ने किसान संघ को उनके प्रयास के लिए धन्यवाद ज्ञाप्ति किया एवं अध्यक्ष निधि से राशि उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया उक्त दोनों मांग बहुत लंबे समय से किया जा रहा था जो साकार होते दिख रहा जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर दिखाई दे रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!