लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

आईटीआई में एडमिशन के लिए पहले चरण में ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक

आईटीआई में एडमिशन के लिए पहले चरण में ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 1 जून 2026/ जिले के सारंगढ़, सरिया और भटगांव सहित छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय आईटीआई में प्रवेश सत्र 2026 एवं 2026-28 के लिए संस्था में संचालित कोपा, फीटर , वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन आदि व्यवसायों में रिक्त स्थानो हेतु ऑनलाईन प्रवेश के लिए राज्य सरकार ने आवेदन प्रकिया के लिए पोर्टल खोला है। पहले चरण में 10वी उत्तीर्ण इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट सीजीआईटीआई डॉट एडमिशन डॉट एनआईसी डॉट इन पर जाकर 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर या नजदीकी च्वाईस सेंटर, कम्प्यूटर सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इसके लिए लिंक https://cgiti.admissions.nic.in/ है। एनआईसी द्वारा मेरिट और चयन सूची 16 जून को जारी किया जाएगा। सीट रिक्त होने पर यह प्रक्रिया 2 और 3 चरण में किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!