RAIPUR NEWS : मित्तल हॉस्पिटल में झोलझाल, परिजनों ने किया स्टिंग ऑपरेशन, आप भी सुनिए वीडियो में क्या है

RAIPUR NEWS : मित्तल हॉस्पिटल में झोलझाल, परिजनों ने किया स्टिंग ऑपरेशन, आप भी सुनिए वीडियो में क्या है

रायपुर : राजधानी रायपुर के मित्तल हॉस्पिटल में एक बड़ा झोलझाल का मामला सामने आया है, यहां एक मरीज के परिजनों ने हॉस्पिटल स्टॉफ का स्टिंग ऑपरेशन किया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में सुना जा सकता है कि अस्पताल की स्टॉफ कहती है कि – आपको पहले नहीं बताया गया था क्या कि आयुष्मान से इलाज कराओंगे तो आपको बिल नहीं मिलेगा? ये कहने के बाद मरीज के परिजनों ने उन्हें कैश दिया, जिसे वो गिनते हुए नजर आ रही हैं।

इसके अलावा परिजनों ने अस्पताल की एक और स्टॉफ को कैश दिए, जिसका भी वीडियो उन्होंने बनाया और ये वीडियो स्वास्थ्य विभाग को अपनी शिकायत के साथ उपलब्ध कराया है, वहीं अब सीएमओ ने मित्तल हॉस्पिटल को आयुष्मान योजना से 3 माह के लिए निलंबित करने की अनुशंसा की है।










