छत्तीसगढ़लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

11 फ़रवरी दिन रविवार को एन डी वैष्णव हॉस्पिटल भटगांव मे निःसंतान दम्पतियों के लिये निःशुल्क जाँच एवं परामर्श ओपीडी शिविर का आयोजन

11 फ़रवरी दिन रविवार को एन डी वैष्णव हॉस्पिटल भटगांव मे निःसंतान दम्पतियों के लिये निःशुल्क जाँच एवं परामर्श ओपीडी शिविर का आयोजन

भटगांव – नगर पंचायत भटगांव मे 11 फ़रवरी को एन डी वैष्णव हॉस्पिटल भटगांव मे निःसंतान दम्पतियों के लिये निःशुल्क जाँच एवं परामर्श ओपीडी शिविर का आयोजन किया गया है जिसके अंतर्गत अपैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर रायगढ़ तथा एन. डी. वैष्णव स्मृति चिकित्सालय भटगांव के संयुक्त तत्वाधान मे इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है. वहीँ शिविर मे निःशुल्क शुक्राणु जाँच, निःसंतान दम्पतियों का सम्पूर्ण जाँच, बार बार गर्भपात हों जाना, एक संतान के बाद दूसरे का न होना, पुरुष मे वीर्य का मात्रा कम होना या कमजोर होना इत्यादि जाँच व परामर्श हेतु सम्पर्क कर सकते हैं. वहीँ शिविर मे डॉ. रश्मि गोयल MBBS, DGO, FMAS Felloswship in infertility ivf & icsi उपस्थित रहेंगे. इस शिविर की जानकारी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. तुलेश्वर वैष्णव ने दी और कहा कि इस शिविर के आयोजन से भटगांव सहित आसपास के निःसंतान दम्पतियों को जरुर लाभ मिलेगा. जिसके लिये शहरो मे खर्च करके जाने की जरुरत पडती है. वो इस शिविर के माध्यम से निःशुल्क जाँच व परामर्श मिलेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!