छत्तीसगढ़बिलासपुर

चंद कागज़ के टुकड़ों को मान बैठा जिंदगी, दो विषयों में फेल होने पर 10 वीं के छात्र ने लगाई फांसी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से दुखद खबर सामने आई है। जहां 10वीं के छात्र ने दो विषयों में सप्लीमेंट्री आने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बीते दिनों आए CGBSE रिजल्ट देखकर छात्र काफी तनाव महसूस कर रहा था। जिसके बाद उसके पिता ने उसका साथ दिया और समझाया की अगली बार अच्छे से परीक्षा देना। लेकिन वो नहीं माना। घटना के बाद परिजनों को पुलिस को सूचना दी।

चंद कागज़ के टुकड़ों को मान बैठा जिंदगी

सिरगिट्टी के महिमा नगर में रहने वाला तरुण कौशिक नहीं पता क्यों चंद कागज़ के टुकड़ों को जिंदगी मान बैठा और परीक्षा में सफल न हो पाने के कारण ऐसा आत्मघाती कदम उठा लिया। उसके पापा प्लम्बर का काम करते हैं। तरुण गणित और अंग्रेजी में फेल होने से तनाव में था।

कमरे से बाहर नहीं आ रहा था

कल सुबह नाश्ते के समय तरुण नीचे नहीं आ रहा था जिसके बाद उसकी मां उसे ऊपर बुलाने गई तो देखा तरुण फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। जिसके बाद घबराकर पूरे परिवार वालों को बुलाया उसे नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

ASI ने बताया

ASI शीतला प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि लड़के का शव फंदे पर लटक रहा था। इस दौरान वह अपने कान में इयरफोन लगाया था। ऐसा माना जा रहा है कि मोबाइल में बात करते समय या तो उसने खुदकुशी की होगी। या फिर मोबाइल चालू करके फांसी लगाया होगा। पुलिस उसके मोबाइल का कॉल डिटेल्स खंगाल रही हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!