कवर्धाछत्तीसगढ़

शक्कर कारखाने में मशीन में फंसने से मजदूर की मौत, परिजनों ने पुलिस और प्रबंधन पर लगाया गंभीर आरोप…

कवर्धा. पंडरिया लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल शक्कर कारखाने में बड़ा हादसा हुआ है. जहां एक मजदूर की मौत हो गई है. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने प्रबंधन के ऊपर लापरवाही और पुलिस पर भी बिना पंचनामा किए शव को ले जाने का आरोप लगाया है. वहीं परिजनों ने मुआवजे की भी मांग की है.

बता दें कि, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई सहकारी शक्कर कारख़ाना में आज सुबह 7 बजे के आसपास सायलो मशीन में फंसने से एक श्रमिक मजदूर की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं कारखाना के ठेकेदार पर सवाल भी उठने लगे हैं.

वहीं मृतक के परिजनों ने नाराजगी जताते हुए प्रबंधन के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाया है. घटना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंकज पटेल और कारखाना प्रबंधन सतीश पाटले मामले की जांच में जुटे हुए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button