लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

स्कूल शिक्षा विभाग के पेंशन, सर्विस बुक, अवकाश स्वीकृत जैसे कार्यों में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं : कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू

कलेक्टर ने कहा, पढ़ाते समय कोई भी शिक्षक कक्षा में मोबाईल का उपयोग नहीं करेंगे

स्कूल शिक्षा विभाग के पेंशन, सर्विस बुक, अवकाश स्वीकृत जैसे कार्यों में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं : कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू

कलेक्टर ने कहा, पढ़ाते समय कोई भी शिक्षक कक्षा में मोबाईल का उपयोग नहीं करेंगे

कलेक्टर ने की स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 8 जून 2026/कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारी, सभी प्राचार्यो की उपस्थिति में स्कूल शिक्षा विभाग का समीक्षा किया। उन्होंने मध्यान्ह भोजन में दाल भात सब्जी आदि क़ो स्वादिष्ट, सफाई और सुरक्षा के साथ बनाने के निर्देश देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल प्रारम्भ के पूर्व मरम्मत, पोताई, आदि कार्य क़ो पूर्ण करने के निर्देश दिए। मरम्मत योग्य शौचालय क़ो सरपंच या सीईओ पंचायत के माध्यम से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि, जिले में कोई भी स्कूल शौचालय विहीन नहीं होना चाहिए।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बैठक में सभी प्राचार्यो क़ो कहा कि विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी दसवीं बारहवीं बोर्ड में अच्छा परिणाम के लिए सभी आगे भी अच्छा मेहनत करें। उन्होंने अनुशासन का पालन क़ो जोर देते हुए कहा कि, पढ़ाते समय कोई भी शिक्षक कक्षा में मोबाईल का उपयोग नहीं करेंगे।

कलेक्टर ने कहा कि, पेंशन, सर्विस बुक अपडेट करने, अवकाश स्वीकृत, ईकेवायसी, जैसे विभागीय कार्यों में किसी प्रकार की भ्रष्टाचार की गतिविधि किसी अधिकारी कर्मचारी के द्वारा किया जाएगा, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही होगी। उन्होंने 10 से कम बच्चों वाले स्कूलों के गांव में घर घर जाकर सर्वें किया जाएगा और पालक से बच्चों क़ो सरकारी स्कूल में बच्चों क़ो नहीं भेजने के कारण की जानकारी लेकर मांग, शिकायत आदि का निराकरण करते हुए प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने गणवेश वितरण करने , स्कूलों में निरंतर खेल गतिविधि करने , जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कैंसरमुक्त करने के लिए पालकों के सहमति पर बालिकाओं क़ो एचपी वैक्सीन देने के निर्देश दिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!