छत्तीसगढ़रायपुर

राजधानी रायपुर में कांग्रेसियों ने ED दफ्तर के बाहर भाजपा कार्यालय का बोर्ड लगाया…

26 जुलाई 2022  रायपुर : राजधानी रायपुर में आज युवा कांग्रेसियों ने ED दफ्तर के बाहर भाजपा कार्यालय का बोर्ड लगा दिया। टिकरापारा क्षेत्र में पुजारी पार्क के पास स्थित ED के क्षेत्रीय कार्यालय के बोर्ड के पास ही युकांइयों ने भाजपा कार्यालय का बोर्ड लगा दिया। ED दफ्तर के गेट तक पहुंचे युकांइयों ने वहां एजेंसी और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी भी की। उल्जलेखनीय है कि नेशनल हेराल्ड केस में मंगलवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ED ने दूसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया।

कांग्रेस पार्टी देशभर में इसका विरोध कर रही है। मंगलवार को युवा कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता रायपुर के पुजारी पार्क स्थित ED के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने अपने साथ लाए स्टीकर वहां की दीवारों पर चिपकाने शुरू कर दिए। इन पर भाजपा कार्यालय लिखा हुआ था। प्रवर्तन निदेशालय के मुख्य बोर्ड के नीचे भाजपा कार्यालय लिखा बोर्ड भी लगा दिया गया। काफी देर तक नारेबाजी के बाद प्रदर्शनकारी ED कार्यालय के बाहर से हटे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!