छत्तीसगढ़रायपुर

बेमेतरा की घटना पर बोले CM भूपेश- ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील…

हरेन्द्र बघेल रायपुर। राजधानी रायपुर में दावत-ए-इफ्तार में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से कई विषयों पर बात की। इस दौरान उन्होंने बेमेतरा की घटना पर कहा कि, जो घटना घटी है वह नहीं होनी चाहिए थी।

दो बच्चों की लड़ाई है और एक नौ जवान की हत्या हो गई। जो शिकायतें मिली है उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है, प्रशासन पूरी नजर रखी हुई है। लोगों से अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें।

वहीं नेता प्रतिपक्ष के पत्र के जवाब को लेकर कहा कि, अभी पत्र मुझे नहीं मिला है। जब मिलेगा तब जवाब जरूर दूंगा।

राजस्थान की राजनीति पर भी बोले

सचिन पायलट के अपने ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने को लेकर कहा- वहां के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सुलझे हुए नेता है। ऐसे बहुत से मामले आए हैं, अशोक गहलोत सुलझा लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!