CG NEWS : भ्रष्टाचार और लापरवाही : सड़कें और ओवर ब्रिज की हालत खराब
इस सड़क से होकर कलेक्टर, विधायक, मंत्री और कई जिम्मेदार अधिकारी गुजरते हैं, बावजूद इस पर किसी का ध्यान नहीं। यह सवाल उठता है कि क्या ये अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को भूल गए हैं?

CG NEWS : भ्रष्टाचार और लापरवाही : सड़कें और ओवर ब्रिज की हालत खराब
कांकेर : भानुप्रतापपुर और आसपास के क्षेत्रों में सड़कें और ओवर ब्रिज की खराब हालत आम नागरिकों को परेशान कर रही है। नई-नई करोड़ों रुपए की लागत से बनाई गई सड़कें उखड़ जाने से यह सवाल उठता है कि क्या मोटी कमीशन पर काम हो रहा है?अधिकारी वर्ग की लापरवाही और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करते हुए यह सवाल उठता है कि क्यों सड़कें और ओवर ब्रिज की मरम्मत नहीं की जा रही है? क्यों करोड़ों रुपए की लागत से बनाए गए ब्रिज पर रात के समय अंधेरा रखा जाता है?

इस सड़क से होकर कलेक्टर, विधायक, मंत्री और कई जिम्मेदार अधिकारी गुजरते हैं, बावजूद इस पर किसी का ध्यान नहीं। यह सवाल उठता है कि क्या ये अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को भूल गए हैं?

इस ओवर ब्रिज पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें एक व्यक्ति की आत्महत्या भी शामिल है। मालगाड़ी में समान लोडिंग के लिए ट्रक के भी ब्रिज पर ही आकर एक लाइन में खड़ी होती है, जो अंधेरे की वजह से रात के समय दुर्घटना का कारण बनती है।

यदि ओवर ब्रिज की लाइटें सुधारी जाएं और ब्रिज पर सुरक्षा के उपाय किए जाएं, तो दुर्घटनाएं रुकेंगी और साथ ही साथ ब्रिज की सुंदरता भी बढ़ेगी। करोड़ों रुपए की लागत से बनाया गया ब्रिज का फल भी ग्रामीणों को मिलेगा। इसलिए, हमें उम्मीद है कि जिम्मेदार अधिकारी जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान करेगा और आम नागरिकों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा की सुविधा प्रदान करेगा।










