
CG NEWS: संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग को हटाने की मांग तेज — शिक्षक संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, संवेदनहीन व्यवहार पर फूटा आक्रोश

कोण्डागांव : छ.ग. संकुल शैक्षिक समन्वयक शिक्षक संघ के कार्यकारिणी प्रांताध्यक्ष रामचन्द्र सोनवंशी जी, जिला कोण्डागांव के जिलाध्यक्ष सुभऊराम नेताम जी के कुशल नेतृत्व में जिला कोण्डागांव के समस्त संकुल समन्वयक साथियों ने सामूहिक रूप से जिलाधीश कार्यालय जिला कोण्डागांव को वर्तमान में शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा मोबाइल व्हाट्सएप ग्रुप में(24 घण्टे) लिखित मैसेज/पीडीएफ/लिंक भेजकर जानकारी तत्काल मांगी जाती है,

कई योजनाओं के क्रियानव्यन एवं लक्ष्यों की पूर्ति हेतु लगातार आॕनलाइन एण्ट्री कराई जाती है, गैर शिक्षकीय कार्यों में संकुल समन्वयक-शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है जिसके चलते विद्यालय में ‘शैक्षणिक गुणवत्ता’ अत्यन्त प्रभावित हो रहा है।

एवं संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग के अधिकारी राकेश पाण्डेय जी द्वारा वर्तमान में कई विद्यालयों का सघन दौरा-निरीक्षण किया जा रहा है एवं छोटी-छोटी बातों को जबरिया तूल देकर डीपीआई महोदय समग्र शिक्षा द्वारा निरीक्षणकर्ता अधिकारियों को शाला में शालीनतापूर्ण व्यवहार करने संबंधी निर्देशों के विपरित आचरण करते हुए प्रधानपाठकों, शिक्षकों, रसोईयां एवं सफाईकर्मियों के ऊपर अत्यन्त दबाव बनाकर नियम विरुद्ध ‘बिना कारण बताओ स्पष्टीकरण’ जारी कर अमर्यादित रुप से निलंबित करना, दो-दो वेतनवृद्धि रोकना जैसे नियमविरुद्ध आदेश जारी करने का कार्यवाही किया गया है।

इसी तारतम्य में स्पष्टीकरण देने के लिए संयुक्त संचालक कार्यालय जगदलपुर में गए बड़ेराजपुर ब्लॉक के माध्यमिक शाला मछली में पदस्थ शिक्षक प्रकाश नेताम जी से अधिकारी संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग द्वारा कहा जाना कि- जींस पहनकर मेरे कार्यालय में आने की अनुमति नहीं है;

मैं जींस पहनने वालों से कोई बात नहीं करता, चले जाओ मेरे कार्यालय से कहते हुए दुर्व्यवहार-बेइज्जत कर निकाल दिया जाना केवल एक शिक्षक का नहीं अपितु समस्त शिक्षक जगत का अपमान है, जिसकी हम शिक्षक संगठन बस्तर संभाग की ओर से कड़ी निन्दा करते हैं एवं ऐसे अमानवीय-अशोभनीय व्यवहार करने वाले संवेदनहीन संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग को पद से तत्काल हटाना होगा के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री महोदय छत्तीसगढ़ शासन, माननीय शिक्षा मंत्री महोदय छत्तीसगढ़ शासन, माननीय मुख्य शिक्षा सचिव महोदय छत्तीसगढ़ शासन, माननीय डीपीआई महोदय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ शासन, स्थानीय विधायक महोदय/महोदया इत्यादि के नाम से जिलाधीश महोदया जिला कोण्डागांव को ज्ञापन सौंपा गया है

एवं अविलंब मांगों को पूरी करने हेतु निवेदन किया गया है। साथ ही यह चेतावनी दी गई है कि यदि तीन दिवस के भीतर इन मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए संगठन के पक्ष में तत्काल सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तो बस्तर संभाग के समस्त शिक्षकगण उग्र आंदोलन-चक्काजाम करने हेतु बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।”

“इस ज्ञापन कार्यक्रम में कार्यकारिणी प्रांताध्यक्ष रामचंद्र सोनवंशी जी एवं जिलाध्यक्ष सुभऊराम नेताम जी के नेतृत्व में जिला कोण्डागांव के समस्त पदाधिकारीगण- जिला कोण्डागांव के जिला मीडिया प्रभारी महेन्द्र कुमार सोना जी, पूर्व जिलाध्यक्ष शीतलराम कोर्राम जी, जिला उपाध्यक्ष शोएब अली जी, जिला महासचिव रामदेव कौशिक जी, जिला सचिव धरमलाल देवांगन जी, जिला कोषाध्यक्ष महेश पटेल जी, पांचों विकासखंड के अध्यक्ष रूपेंद्र कुमार कौशिक जी, राजूराम दीवान जी, महेन्द्र कुमार कश्यप जी, अमिताभ मिश्रा जी एवं राधेश्याम मंडावी जी सहित जिला कोण्डागांव के समस्त संकुल समन्वयक साथीगण सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।”







