छत्तीसगढ़मनोरंजन न्यूजमुख्य खबररायगढ़

CG breaking News : पेड़ की आड़ में छिपा था ग्रामीण, बना लिया इतना सुंदर वीडियो की हो गया वायरल, पहले नहीं देखी होगी हाथियों की ऐसी मनमोहक मस्ती

Elephant Video: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हाथी तालाब में मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाथियों का वीडियो ग्रामीणों ने बनाया है। 

CG breaking News : पेड़ की आड़ में छिपा था ग्रामीण, बना लिया इतना सुंदर वीडियो की हो गया वायरल, पहले नहीं देखी होगी हाथियों की ऐसी मनमोहक मस्ती

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हाथियों का आतंक है। जगंल से निकलकर हाथियों के ग्रामीण इलाकों में आने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है लेकिन रायगढ़ जिले में हाथियों का एक बेहद खूबसूरत नजारा सामने आया है। यहां 48 हाथियों का दल जंगल से निकलकर छाल छेत्र के पोड़ी तालाब पहुंच गया। इस दौरान हाथियों का दल पानी में काफी देर तक मस्ती करता कहा।

वायरल हुआ वीडियो

तालाब में हाथियों के नहाने का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। तालाब के पानी में बड़े हाथी छोटे-छोटे शावक के साथ नहाते और खेलते हुए दिखाई दिए। हाथी अपनी सूंड में पानी भरकर नन्हें शावकों को नहलाते हुए दिखाई दिए। हाथी जब तालाब में मस्ती कर रहे थे उसी दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने पेड़ की आड़ में छिपकर वीडियो बना लिया।

ग्रामीण इलाकों में कराई गई मुनादी

वीडियो में हाथी अपनी सूंड में पानी भरकर एक-दूसरे पर फेंकते और खेलते हुए नजर आए। छाल वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेश चौहान ने बताया कि हाथियों के मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही है। आसपास के गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क किया गया है, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो।

130 से ज्यादा हाथियों का दल

वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेश चौहान ने बताया कि रायगढ़ व धरमजयगढ़ वनमंडल में वर्तमान में 130 हाथी सक्रिय हैं। इनमें 40 नर, 53 मादा और 37 शावक शामिल हैं। सबसे बड़ा झुंड छाल रेंज के बंगरसुता बीट में है, जहां 48 हाथी विचरण कर रहे हैं।

शुक्रवार शाम का है वीडियो

ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का दल शुक्रवार शाम को तालाब के किनारे नहा था उसी दौरान ग्रामीणों को जानकारी हुई तो कुछ लोग वहां पहुंच गए। वहीं, वन विभाग के अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को शाम के समय हाथियों का यह झुंड जंगल से निकलकर तालाब में उतर गया। ग्रामीणों के माध्यम से जो वीडियो मिले हैं उसमें दिखाई दे रहा है बड़े हाथियों के साथ उनके शावक भी तालाब में नहा रहे हैं और पानी में मस्ती कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!