रायगढ़लोकप्रिय

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने छात्रा को रोंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने गाड़ी को किया आग के हवाले

CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने छात्रा को रोंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने गाड़ी को किया आग के हवाले

रायगढ़। विक्की पटेल :CG ACCIDENT NEWS : जिले में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 17 साल की नाबालिग छात्रा को कुचल दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन मालिक की जमकर पिटाई कर दी और गाड़ी में आग लगा दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला कापू थाना क्षेत्र के पौड़ी गांव का है।

जानकारी के अनुसार कापू थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ठाकुर पौड़ी में शुक्रवार को शादी समारोह था। स्कॉर्पियो से कुछ लोग शादी में आए हुए थे। यहां शाम प्रीति कासते 10वीं की छात्रा को तेज रफ्तार गाड़ी के ड्राइवर ने लापरवाही से अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो के मालिक जितेन्द्र की पिटाई करनी शुरू कर दी। साथ ही वाहन को आग के हवाले भी कर दिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डेढ़ घंटे तक चक्काजाम किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझाया। मृत छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद छात्रा के शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!