छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

कलेक्टर का सख्त संदेश, पीएम आवास और शौचालय निर्माण की गुणवत्ता में कमी या रिश्वत की मांग पर होगी कार्यवाही

कलेक्टर ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा

कलेक्टर का सख्त संदेश, पीएम आवास और शौचालय निर्माण की गुणवत्ता में कमी या रिश्वत की मांग पर होगी कार्यवाही

कलेक्टर ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 8 जून 2026/कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का समीक्षा किया गया। कलेक्टर ने पीएम आवास ग्रामीण के प्रारम्भ हुए कार्यों क़ो बरसात के पहले तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वहीं विवादित प्रकरण में पटवारी और राजस्व अधिकारी के माध्यम से विवाद का निराकरण करने के निर्देश दिए। पीएम आवास और शौचालय निर्माण की गुणवत्ता में कमी, पंचायत अधिकारी, रोजगार सहायक या अन्य के द्वारा पीएम आवास स्वीकृत, राशि जारी करने जैसे कार्यों के लिए रिश्वत की मांग करने वाले अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही की चेतावनी दी। वहीं मनरेगा के कार्यों से लोगों को रोजगार ज्यादा मात्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं और बिहान आदि में बैंक द्वारा लोन स्वीकृति क़ो प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन, उद्यानिकी विभाग और मनरेगा से पेड़ पौधों से विहीन पठार जैसे विरान क्षेत्र में सीड बॉल से पौधरोपण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले की महिलाओं को महिला किसान सशक्तिकरण योजना से मुर्गी, बकरी पालन, सब्जी उत्पादन, आर्गेनिक खेती आदि से लाभ देकर उन्हें उन्नति दिलाने के निर्देश दिए।

 

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत कलेक्टर ने जिले में शौचालय, सामूहिक शौचालय का निर्माण को स्कूल, कॉलेज परिसर जैसे उचित स्थान पर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रो से निकले वाले मलीय कीचड़ का प्रबंधन के लिए जिले में फिकल स्लक मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना की गई है, जिसमें डी स्लज वाहन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो से न्यूनतम दर पर सेफ्टीक टैंक खाली कराने का कार्य किया जाता है।

इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत बर्मन, जूली तिर्की, सीईओ जनपद पंचायत राधेश्याम नायक, प्रतीक प्रधान, अजय पटेल, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के एसडीओ और इंजीनियर, मनरेगा और बिहान के प्रभारी, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन निमिष कुमार आदि उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!