छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर में गौ मांस रखे 3 आरोपी गिरफ्तार      

बजरंग दल के सदस्यों ने आरोपियों पर गौवंश काटकर खाने, बेचने और रखने का लगाया गंभीर आरोप

भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर में गौ मांस रखे 3 आरोपी गिरफ्तार      

बजरंग दल के सदस्यों ने आरोपियों पर गौवंश काटकर खाने, बेचने और रखने का लगाया गंभीर आरोप

गौ सेवा समिति एवं अन्य संगठन ने इस घटना की की कड़ी निंदा और बड़ी कार्यवाही की मांग 

भटगांव : दिनांक 3 मई क़ो लगभग 11 बजे बजरंग दल के प्रमुख ओम प्रकाश साहू साकिन गोढियारी के द्वारा फोन से सूचना प्राप्त हुआ कि कालेज भांठा भटगांव के पास कुछ व्यक्ति गौवंश की हत्या कर उसके मांस को खाने के लिए अपने घर मे रखे हैं कि सूचना तस्दीक पर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना भटगांव पुलिस रवाना होकर कालेज भांठा भटगांव पहुंच कर प्रार्थी ओम प्रकाश साहू से मिलकर घटना के संबंध में जानकारी लिया गया संदेही आरोपी (1) मिलाराम राजेत्री पिता ठाकुर राम राजेत्री उम्र 36 वर्ष (2)अनिल कुमार राजेत्री पिता ठाकुरराम (3) रामरतन राजेत्री पिता राजेश राजेत्री उम्र 30 वर्ष सभी साकीनान वार्ड क्रमांक 4 कॉलेजभाठा भटगांव थाना  जिला सारंगढ़ को प्रार्थी एवं बजरंग दल के सदस्यों के समक्ष तलब कर मौखिक पूछताछ बाद गवाहो को तलब कर आरोपीगण के कब्जे से जुमला लगभग 10 किलो 500 ग्राम गौ मांस को जप्त कर प्रार्थी के शिकायत आवेदन पर मौके पर धारा 4,5,10 छ.ग. कृषिक पशु परिरक्षण अधि. 2004 का घटित होना पाये जाने से आरोपीगणों के विरूध्द अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर मान. न्यायालय पेश किया गया मान.न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.

आपको बता दें कि गौमांस खाने हेतु फ्रिज मे रखें यह भटगांव थाना क्षेत्र का पहला मामला है जहां भटगांव पुलिस बजरंग दल के सहयोग से यह बड़ी कार्यवाही किये जहाँ बजरंग दल के सदस्यों ओम प्रकाश साहू, राजा साहू, हेमंत यादव, आयुष यादव, सोनू साहू, लक्ष्मी यादव, रॉकी दास इत्यादि का विशेष सहयोग रहा.

वहीँ इस कार्यवाही मे उप. निरी.शिव कुमार धारी, ASI बलीराम निराला, प्र.आर. श्रवण बरिहा, आर. खेलावन बघेल, राहुल खूंटे एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा.

भटगांव गौ सेवा समिति, बजरंग दल एवं अन्य संगठन के सदस्यो ने इसकी भारी निंदा की है. आज हम गौ माता सम्मान एवं राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने हेतु कई कार्य कर रहे है और गौ माता की सेवा मे तत्पर लगे है लेकिन इस प्रकार के लोग एक तरफ गौवंश का भक्षण कर है. चाहें गाय मृत अवस्था मे ही क्यों न हो उनका इस प्रकार काटकर अपने घर मे खाने के लिए रखना मतलब बड़ा अपराध है और मवेशी मालिक चाहते तो इसे गौमाता के सम्मान मे दफ़न कर सकते थे इस प्रकार की घटना कहीं जीवित गौ वंश पर प्रभाव न पड़े. ऐसे लोगों पर पुलिस क़ो समय समय पर निगरानी करना जरुरी है तथा बजरंग दल के लोगों ने भी बड़ा आरोप भी लगाया कि यह गौमांस खाने के साथ बेचने के लिए भी रखें थे. हलाकि अभी तक पुष्टि नही हो पाई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!