भटगाँव के ‘लोटस पब्लिक स्कूल’ का बोर्ड परीक्षाओं में ऐतिहासिक प्रदर्शन

भटगाँव के ‘लोटस पब्लिक स्कूल’ का बोर्ड परीक्षाओं में ऐतिहासिक प्रदर्शन

भटगांव : लोटस पब्लिक स्कूल ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय ने न केवल शत-प्रतिशत परिणाम दिया है, बल्कि समूचे बिलाईगढ़ क्षेत्र में अपना दबदबा साबित कर दिया है।”

शिक्षा, संस्कार और सफलता का संगम कहे जाने वाले लोटस पब्लिक स्कूल, भटगाँव ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में ‘क्लीन स्वीप’ किया है। स्कूल के 10वीं और 12वीं, दोनों ही कक्षाओं का परिणाम 100% रहा।

कक्षा 10वीं का गौरव:
परीक्षा में शामिल सभी 25 के 25 छात्र उत्तीर्ण रहे। हैरानी की बात यह है कि किसी भी छात्र के अंक 63% से कम नहीं रहे।

विद्यालय के छात्र भूपेश जायसवाल ने 97.16% अंक लाकर इतिहास रच दिया। भूपेश मात्र 2 अंकों के मामूली अंतर से प्रदेश की टॉप-10 सूची में जगह बनाने से चूक गए। गणित जैसे कठिन विषय में दो छात्रों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर सबको चौंका दिया है।
कक्षा 12वीं का परचम:

12वीं में कुल 48 छात्र परीक्षा में बैठे और सभी सफल रहे।निधि केवट ने 94.66% अंकों के साथ विद्यालय में टॉप किया।
गुणवत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 48 में से 45 छात्रों ने प्रथम श्रेणी (First Division) हासिल की है।
यह सफलता LPS के शिक्षकों की दिन-रात की मेहनत और बच्चों के अटूट समर्पण का परिणाम है। हम केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि क्वालिटी एजुकेशन पर भरोसा करते हैं।
बिलाईगढ़ क्षेत्र में इस शानदार प्रदर्शन के बाद अभिभावकों और स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर है। स्कूल प्रबंधन के डायरेक्टर लक्ष्मी साहू ने इस सफलता का पूरा श्रेय समर्पित शिक्षकों और उन अभिभावकों को दिया है जिन्होंने स्कूल पर अपना अटूट विश्वास बनाए रखा।





