लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

प्रधान पाठक फिरत राम साहू का सेवानिवृत्त पर हुआ विदाई समारोह का आयोजन

शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होते, समाज को देते हैं हमेशा नई दिशा - बीआरसीसी फड़ेंद्र सिंह नेताम

प्रधान पाठक फिरत राम साहू का सेवानिवृत्त पर हुआ विदाई समारोह का आयोजन

शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होते, समाज को देते हैं हमेशा नई दिशा – बीआरसीसी फड़ेंद्र सिंह नेताम

भटगांव- कहा जाता है कि एक शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, क्योंकि उसका ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन जीवनभर समाज को दिशा देता रहता है। कुछ ऐसा ही भावनात्मक दृश्य सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ तहसील के ग्राम सरगुली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में देखने को मिला। बीते 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए प्रधान पाठक फिरत राम साहू को विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने भावभीनी विदाई दी। सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय परिसर में सम्मान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संकुल के समस्त शिक्षक/शिक्षिकाएं स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष,सदस्य, सेवानिवृत्त शिक्षक के परिजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बच्चों ने अपने प्रिय शिक्षक को उपहार भेंट कर उनके प्रति सम्मान और प्रेम प्रकट किया। वातावरण में भावनाओं का ऐसा ज्वार था कि कई विद्यार्थियों की आंखें नम हो गईं। विद्यार्थी बाजे-गाजे के साथ गुरूजी को उनके घर तक छोडऩे पहुंचे। अपने प्रिय शिक्षक के प्रति विद्यार्थियों का यह प्रेम और आदर समाज को एक सकारात्मक संदेश देता है कि शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं, बल्कि संस्कारों और संबंधों की रोशनी है, जो पीढिय़ों तक समाज को प्रकाशमान करती रहती है। उक्त बाते प्रधान पाठक फिरत राम साहू ने अपने शिक्षकीय जीवन की यादों से कही । वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास खण्ड स्रोत समन्वयक फड़ेंद्र नेताम ने सेवानिवृत्त हो रहे प्रधान पाठक फिरत राम साहू के क्रियाकलापों की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होते, समाज को देते हैं हमेशा नई दिशा विदाई हो रहे शिक्षक के क्रियाकलापों से अन्य शिक्षकों को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व माध्यमिक शाला सुरगुली के प्रभारी प्रधान पाठक रामेश्वर सिंह ध्रुव ने की मंच संचालन लाभो राम कैवर्तीय
ने किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के जनपद अध्यक्ष जय शंकर साहू , विकास खण्ड स्रोत समन्वयक फड़ेंद्र नेताम, संकुल प्राचार्य बी आर बरदायक , बेद प्रकाश संकुल समन्वयक , जगत राम कैवर्तीय ,ब्रिज बाई कर्ष सरपंच ग्राम पंचायत सरगुली, संतोष कुमार कर्ष, गोकुल दास, सालिक राम , राधे श्याम साहू से नि प्रधानपाठक, निर्मला साहू , सुरेश कुमार साहू, नरेंद्र साहू व्याख्याता, धर्मेंद्र साहू शिक्षक , जितेंद्र साहू , रामदुलार साहू, दुर्गेश साहू शिक्षक, रवींद्र साहू शिक्षक, रजनीकांत साहू शिक्षक, श्रीमती नीलिमा साहू शिक्षक, श्रीमती त्रिपदा साहू शिक्षक, श्रीमती विनीता साहू व्याख्याता,मुकेश साहू , प्रशांत साहू , तारिणी साहू, कृतिका साहू, सालिक राम सोनवानी प्रधान पाठक जोगीडिपा , मधुकांत देवांगन प्रधान पाठक, धर्म दास पूर्व सरपंच , सुनाऊं राम , बेद राम चौहान , जीवन दास उप सरपंच, सेवन दास, महेंद्र कैवर्तिय, महेश्वर देवांगन शिक्षक , समरू लाल कैवर्तिय प्रधान पाठक, नरेंद्र देवांगन शिक्षक, फिरत राम कश्यप शिक्षक, एवं संकुल के समस्त शिक्षक गण , विद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं , ग्राम सरगुली के नागरिक गण महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!