कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने किया सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध एचपीवी टीकाकरण का शुभारम्भ
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने किया सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध एचपीवी टीकाकरण का शुभारम्भ

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 मार्च 2026/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला चिकित्सालय सारंगढ़ के सभाकक्ष में सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान एक किशोरी बालिका का टीकाकरण किया गया, जिसे कलेक्टर ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ दीपक जायसवाल, सीएमएचओ डॉक्टर एफ आर निराला, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, शिक्षा शर्मा सहित किशोरी बालिकाएं, नर्स आदि उपस्थित थे।
एचपीवी वैक्सीन क्या है?
ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) का टीका एक ऐसा टीकाकरण है जो एचपीवी संक्रमण के नौ प्रकारों से सुरक्षा प्रदान करता है, जिनसे कैंसर और जननांग मस्से होने की संभावना सबसे अधिक होती है। एचपीवी वैक्सीन 9 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए है। गर्भाशय ग्रीवा, मुंह, गले, गुदा, योनि या वल्वा, लिंग के कैंसर की रक्षा करता है। एचपीवी का टीका वायरस के संपर्क में आने से पहले लगवाने पर सभी को सुरक्षा प्रदान करता है।





