छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

संविधान से विकास तक: छत्तीसगढ़ ने 25 वर्षों में रचा नया इतिहास, गणतंत्र दिवस पर पढ़िए सीएम साय का संदेश…

बिलासपुर। गणतंत दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में ध्वजारोहण किया। समारोह को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, जम्मो महतारी-बहिनी, सियान- जवान अउ लइका मन ला जय जोहार। आज हमन 77वां गणतंत्र परब मनावत हवन। आप मन ल गणतंत्र दिवस के गाड़ा-गाड़ा बधाई अउ सुभकामना।

सीएम साय ने कहा, जहाँ तक मेरी नजरें जा रही हैं, हर तरफ तिरंगे की शान दिख रही है। माँ भारती की हर संतान उल्लास से भरी हुई दिखती है। हर नागरिक के हृदय में राष्ट्रप्रेम हिलोरे ले रहा है। हर नागरिक के भीतर राष्ट्र निर्माण के संकल्प की ज्योति जल रही है। माँ भारती के ऐसे वीर संतानों का गणतंत्र दिवस के शुभअवसर पर मैं हार्दिक अभिनंदन करता हूँ।

आज का दिन राष्ट्रीय पर्व की खुशियां मनाने का दिन है। आज का दिन राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले हमारे महापुरुषों को याद करने का दिन है। हम सब कृतज्ञ हैं, उन सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति जिन्होंने आजादी के लिए कठिन संघर्ष किया और भारत को दुनिया का सबसे बड़ा गणतंत्र बनाया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!