छत्तीसगढ़देश विदेशभटगांवमुख्य खबर

सांसद कमलेश जांगड़े NH 130B भटगांव और सरसिवा बायपास व अन्य मुद्दों पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिली.

सांसद कमलेश जांगड़े NH 130B भटगांव और सरसिवा बायपास व अन्य मुद्दों पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिली.

भटगांव: इन दिनों क्षेत्र में चर्चित ज्वलंत मुद्दा भटगांव और सरसिवा बायपास है. गौरतलब हो कि रायपुर बलौदाबाजार सारंगढ़ (186km) प्रस्तावित फोरलेन का DPR तैयार हो गई है, लेकिन भटगांव और सरसिवा के लोग अब भी बायपास की मांग को लेकर दीवार की तरह डटे हुए है. इसी तारतम्य में जांजगीर चांपा लोकसभा के सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े को बायपास मांग के संबंध में भटगांव व सरसीवा नगर वासियों द्वारा पुनः निवेदन किए जिसके बाद जांगड़े ने दिल्ली प्रवास के दौरान पुनः केंद्रीय मंत्री के समक्ष भटगांव एवं सरसीवा में बाईपास के संबंध में व्यापक चर्चा कर नगर वासियों एवं व्यापारी गण के हितों को लेकर मंत्री जी को अवगत कराए।

मंत्री जी के द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश तत्काल दिया गया एवं हमारी मांगों पर पूर्ण आश्वासन दिया गया है। बता दे कि पूर्व में भी इस मुद्दे को लेकर सांसद जांगड़े उनसे मिल चुकी है, जिसके बाद मान. मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे.

यह बात नगर में सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचते ही व्यापारी वर्ग और आम नागरिकों ने सांसद महोदया का आभार व्यक्त किया.

अब भटगांव और सरसिवा दोनों नगर वासी और व्यापारीगण सिर्फ टकटकी लगाए बैठे है कि हमारी बायपास की मांग शत प्रतिशत पूरी होगी क्योंकि दोनों ही जगह डबल इंजन को सरकार है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!