क्राइममहासमुंदलोकप्रिय

घर में जबरदस्ती घुसकर लड़की से करने लगा छेड़छाड़, आरोपी ने धारदार औजार से उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

Mahasmund Crime : घर में जबरदस्ती घुसकर लड़की से करने लगा छेड़छाड़, आरोपी ने धारदार औजार से उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

महासमुंद। Mahasmund Crime : जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम जर्रा में एक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें आरोपी ने एक व्यक्ति की हत्या इस वजह से कर दी क्योंकि मृतक आरोपी को अपने घर आने जाने से मना करता था।

जानकारी के अनुसार आरोपी अर्जुन कर्री पिता नंद लाल निवासी जर्रा उम्र 26 वर्ष आये दिन शराब पीकर मृतक नकुल धिवेरिया पिता दलगज उम्र 50 वर्ष निवासी जर्रा के घर में घुसता था और उसकी बेटी से छेड़छाड़ करता था। बार-बार मना करने पर भी वह नही मानता था और जबरन कई बार उनके घर में घुस जाता था।

इसी तरह बीती रात करीब 10 बजे अर्जुन शराब के नशे में नकुल के घर जाकर उसकी लड़की से छेड़खानी करने की कोशिश करने लगा, जिसे घर वालों ने मना किया तो वह माना नही और गाली गलौच करते हुए “मैं तो यहाँ आऊंगा जो करना है कर लो कहने लगा”, इसके बाद अर्जुन विवाद बढ़ाते हुए नकुल के घर के किचन में गया और वहां से धारदार औजार लाकर नकुल की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!