छत्तीसगढ़धार्मिकप्रज्ञा 24 न्यूजभटगांवमुख्य खबरलोकप्रिय

भटगांव में काफी वर्ष बाद गौरी गौरा पर्व का आयोजन,

भटगांव में काफी वर्ष बाद गौरी गौरा पर्व का आयोजन,

भटगांव: नगर पंचायत भटगांव के राजापारा ढाबा चौक में इन दिनों गौरी गौरा महापर्व जारी है. रात तक सेवा गीत गए जा रहे है और मांदर की थाप पर झूम रहे है. इसी क्रम में आज गौरी गौरा का आज परघवान हुई.जो नगर के प्रमुख मोहल्लों से होकर आयोजन स्थल पहुंची. इस पर्व के मुख्य आयोजक रामप्रसाद यादव (लटियारा) है जो लंबे समय से छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संरक्षण का काम कर रहे है वे बताते है कि इस पर्व के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे इस बीच उनको मोहल्ले वासी, नगरवासी व जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिला और यह आयोजन सफल रूप से हो रहा है. लोग बढ़ चढ़कर सेवा गीत व सुनने पहुंच रहे है.

गौरी-गौरा पर्व छत्तीसगढ़ की संस्कृति का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि परंपरा, सामाजिक एकता, दांपत्य प्रेम, और कृषि जीवन—सभी का सुंदर संगम है। यह पर्व पर्वतीय व मैदानी समाज की आस्था, संस्कृति और जीवनशैली को जीवंत रूप से प्रस्तुत करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!