छत्तीसगढ़मुख्य खबरशिक्षासारंगढ़ बिलाईगढ़

DAV स्कूल खम्हरिया मे उत्साह, जोश और उमंग से परिपूर्ण वातावरण में ‘रन फॉर डी.ए.वी.’ दो किलोमीटर की मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन

स्कूल के सैकड़ो बच्चों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा

DAV स्कूल खम्हरिया मे उत्साह, जोश और उमंग से परिपूर्ण वातावरण में ‘रन फॉर डी.ए.वी.’ दो किलोमीटर की मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन

स्कूल के सैकड़ो बच्चों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा

कार्यक्रम का उद्घाटन थाना सरसीवा के पुलिस अधिकारी रोहित लहरे द्वारा झंडी दिखाकर किया

बिलाईगढ़ : विकासखंड बिलाईगढ़ के डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खम्हरिया में आज प्रातः उत्साह, जोश और उमंग से परिपूर्ण वातावरण में ‘रन फॉर डी.ए.वी.’ दो किलोमीटर की मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, अनुशासन, खेल भावना और एकता को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्घाटन थाना सरसीवा के रोहित लहरे जी द्वारा झंडी दिखाकर किया गया। लहरे जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि –

“शारीरिक स्वास्थ्य ही मानसिक विकास की कुंजी है। विद्यार्थी नियमित रूप से खेलकूद में भाग लेकर आत्मविश्वास और अनुशासन दोनों विकसित कर सकते हैं”

विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर यह दौड़ लगभग दो किलोमीटर तक चली। सभी प्रतिभागी अपने पीले स्पोर्ट ड्रेस में एकता और अनुशासन का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत कर रहे थे। दौड़ के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक नारे लगाए “तेज दौड़ो, स्वस्थ रहो.

विद्यालय के खेल शिक्षक तथा अन्य शिक्षकगण पूरे मार्ग में विद्यार्थियों को दिशा-निर्देश और सुरक्षा प्रदान करते रहे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संदीप पटेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा –”डी.ए.वी. परिवार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर रहता है। ऐसे आयोजन न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाते हैं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना को भी सशक्त करते हैं।”उन्होंने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकगणों आयोजन को इस कार्यक्रम की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

अंत में, विद्यार्थियों ने यह संकल्प लिया कि वे आगे भी स्वास्थ्य, स्वच्छता और खेलकूद की भावना को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए रखेंगे। इस प्रकार ‘रन फॉर डी.ए.वी.’ दो किलोमीटर मैराथन दौड़ का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह आयोजन विद्यालय परिवार के लिए एक स्मरणीय, प्रेरणादायक और गौरवपूर्ण दिवस बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!