छत्तीसगढ़मुख्य खबरसक्ती

CG News : देर रात पत्रकार के घर पथराव, कार में भी किया तोड़ फोड़

CG News : देर रात पत्रकार के घर पथराव, कार में भी किया तोड़ फोड़

सक्ती : में असामाजिक तत्वों का आतंक देखने को मिला जहां देर रात पत्रकार के घर पथराव किया गया और बाहर खड़ी कार में भी किया तोड़ फोड़ की वारदात को अंजाम दिया गया है।

बेखौफ बदमाश आम जनता को तो निशाना बना ही रहे थे लेकिन अब पत्रकारों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है, ताजा मामला सक्ती से सामने आया है जहां देर रात सक्ती के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार रवि गोयल के घर किसी अज्ञात व्यक्ति ने पथराव किया है। वहीं बाहर खड़ी कार में भी तोड़ फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। घटना रात करीब 12 से सुबह 4 बजे के बीच की है।

सक्ती जिले में लगातार अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही खबर से अवैध कारोबारी बौखला गए है और इस प्रकार की हरकत में उतर आए है। पत्रकार रवि गोयल ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही ओर सुरक्षा देने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!