छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में नशीली सिरप बेचने की तैयारी नाकाम, ऑपरेशन आघात के तहत दो सप्लायर जेल भेजे गए

 

रायगढ़ :  जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत घरघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली सिरप बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से ONEREX की 26 शीशी सिरप, कुल 2600 एमएल, जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कीमत 41,247 रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मुखबिर की सूचना पर बाईपास तिराहे में घेराबंदी

पुलिस के मुताबिक, 24 और 25 नवंबर की दरम्यानी रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली सिरप लेकर घरघोड़ा-लैलूंगा मार्ग पर ढोरम बाईपास तिराहे के पास बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।

सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने प्रशिक्षु उप निरीक्षक सिद्धांत येरेवार के साथ पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया। टीम ने गवाहों की मौजूदगी में घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

दोनों आरोपियों से 26 शीशी प्रतिबंधित सिरप बरामद

पूछताछ में आरोपियों की पहचान कन्हैया यादव (23), निवासी केनापारा, थाना लैलूंगा और तेज राम यादव (34), निवासी कोनपारा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के कब्जे से प्रतिबंधित ONEREX Cough Syrup बरामद की। प्रत्येक शीशी में 100 एमएल सिरप थी।

पुलिस के अनुसार जब्ती का विवरण:

  • कन्हैया यादव के कब्जे से – 17 शीशी
  • तेज राम यादव के कब्जे से – 9 शीशी
  • कुल बरामदगी – 26 शीशी
  • कुल मात्रा – 2,600 एमएल
  • कुल वजन – 3 किलो 506 ग्राम
  • अनुमानित कीमत – 41,247 रुपये

जब्त सिरप में Codeine Phosphate और Triprolidine Hydrochloride मौजूद होने की जानकारी दी गई है।

Oplus_131072

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, दोनों जेल भेजे गए

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी प्रतिबंधित सिरप को बिक्री के उद्देश्य से अपने पास रखे हुए थे। इस मामले में घरघोड़ा थाने में अपराध क्रमांक 367/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 21(C) और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया। बाद में न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Oplus_131072

कार्रवाई में पुलिस टीम की अहम भूमिका

यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के पर्यवेक्षण में की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सिद्धांत येरेवार, एएसआई खेमराज पटेल, आरक्षक हरीश पटेल और भानू चन्द्रा शामिल रहे।

नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी : एसएसपी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से भी नशे के अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!