छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

बारिश से घटा लगभग 54 हजार टन कोयला उत्पादन 

बारिश से घटा लगभग 54 हजार टन कोयला उत्पादन 

कोरबा । कोरबा जिले में रूक-रूककर हो रही बारिश के कारण एसईसीएल का कोयला उत्पादन सबसे अधिक प्रभावित हुआ हैं। लगभग 54 हजार टन तक कोयला उत्पादन घट गया।

कोल कंपनी ने महज 1 लाख 94 हजार टन कोयला उत्पादन किया, जो डेली कोल प्रोडक्शन का लक्ष्य 4 लाख 38 हजार टन से 2 लाख 44 हजार टन कम उत्पादन रहा। कोल इंडिया की सुपर माइंस श्रेणी में शुमार एसईसीएल गेवरा, कुसमुंडा व दीपका का उत्पादन भी उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। इन खदानों का करीब 40 प्रतिशत कोयला उत्पादन घट गया। इससे कोयले का प्रेषण भी कम हुआ। बारिश पश्चात एसईसीएल की खुले मुहानो की खदानों में भारी मशीनों, वाहनों का परिचालन मुश्किल हो रहा है। कोयला उत्पादन पर सबसे ज्यादा असर रात के शिफ्ट की ड्यूटी पर पड़ रहा है।

बारिश में भारी भरकम मशीन व वाहनों के ऑपरेटर को ज्यादा सावनधानी बरतनी पड़ती है। बारिश होने पर खनन कार्य भी बंद करना पड़ता है। इसका असर कोयला उत्पादन पर पड़ा है। कोल इंडिया के जारी उत्पादन आंकड़े के मुताबिक शुक्रवार को गेवरा व कुसमुंडा खदान ने 1 लाख टन से कम उत्पादन किया। गेवरा ने 59 हजार टन और कुसमुंडा का 59 हजार टन कोल प्रोडक्शन रहा। वहीं दीपका खदान ने 25 हजार टन कोयला उत्पादन किया। अगले कुछ दिन तक अभी बदली रहने के साथ बारिश की संभावना है, इससे मेगा खदान में बारिश से उत्पादन पर असर को कम करने माइन प्लान तैयार किया है। बारिश के मौसम को देखते हुए एसईसीएल के डेली कोल प्रोडक्शन का लक्ष्य पहले ही घटा दिया गया है और इसे 5 लाख टन से कम कर 4 लाख 38 हजार टन किया गया है। हालांकि प्रबंधन को उम्मीद है कि बारिश से कोयला उत्पादन में नुकसान हो रहा है उसकी भरपाई मानसून बीतने के बाद कर लेंगे। बीते तीन दिन से रूक-रूककर बारिश होने पर कोल स्टॉक में रखे कोयले को प्रेषण कर भरपाई की जा रही है।

एसईसीएल ने जुलाई के पहले पखवाड़े में ही एक दिन में 4 लाख टन तक कोयले का उत्पादन किया है। इसके बाद बीच में बारिश होने पर भी ढाई लाख टन के करीब उत्पादन करने में सफल रही है। मगर शुक्रवार को एक दिन में 2 लाख टन से कम का उत्पादन एसईसीएल की चिंता बढ़ाई है। बारिश की वजह से खदानों में उत्पादन के साथ प्रेषण भी प्रभावित हुआ है। बारिश के चलते सड़कें खराब होने से रोड सेल से प्रेषण पर प्रभाव पड़ता है। शुक्रवार को कुसमुंडा माइंस में पूर्व के ओवरबर्डन पुल से एंट्री करने वाली भारी वाहनों भी खड़े रहे।

********************

11 केवी तार की चपेट में आए डॉक्टर की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

कोरबा । जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। दादर नाले के पास रहने वाले 45 वर्षीय डॉक्टर कलीम रिजवी की आज सुबह घर की छत पर साफ-सफाई के दौरान 11 केवी तार की चपेट में आने से मौत हो गई। इस हादसे में उनकी पत्नी फिरदौस रिजवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

हादसा उस वक्त हुआ जब डॉक्टर कलीम रिजवी घर की छत पर साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रॉड को उठाया जो 11 केवी तार की चपेट में आ गया। करंट इतना तेज था कि डॉक्टर कलीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी फिरदौस रिजवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

डॉक्टर की पत्नी फिरदौस रिजवी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनके इलाज के लिए जुटी हुई है।

डॉक्टर कलीम रिजवी के निधन की खबर मिलते ही परिजन और शुभचिंतक बड़ी संख्या में मेडिकल कॉलेज में पहुंच गए। सभी लोग इस हादसे से स्तब्ध हैं और डॉक्टर कलीम के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

जिला अस्पताल चौकी पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है।

डॉक्टर कलीम रिजवी घर पर ही क्लीनिक चलाते थे और उनके निधन से क्षेत्र के लोगों को बड़ा झटका लगा है। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

*******************

बालको नगर मंडल में “मन की बात” कार्यक्रम का किया गया सीधा प्रसारण फोटो 3

कोरबा । कोरबा जिले के बालको नगर मंडल के बूथ क्रमांक 101 में संयोजक लाल बहादुर चौहान के घर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी कार्यकर्ताओं एवं बस्तीवासियों ने नगर निगम महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं एमआईसी सदस्य/ नगर निगम पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के साथ देखा।

उक्त कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुमित तिवारी, पूर्व पार्षद लोकेश चौहान, मंडल अध्यक्ष डीलेंद्र यादव, महामंत्री जय राठौर, महामंत्री संपत यादव, लखन चंद्रा, मंडल उपाध्यक्ष मनोज भारिया, मंडल उपाध्यक्ष दिलीप प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष संजय साहू, मंडल उपाध्यक्ष रेणु प्रसाद, मंडल मंत्री महेश्वरी गोस्वामी, मीना डहरिया, भुनेश्वरी लखन चंद्रा, राजा शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना रुणीजा, पार्षद मंगल बंदे, के.के. राजू, राजकुमार अज्ञेय, लाल बहादुर चौहान, सुबोध पांडेय, नारायण, निखिल, देवेंद्र पाठक, घनश्याम पटेल, रामकुमार राठौर, रवि रंजन, विनय यादव, हेमलता निर्मलकर नारायणी दुबे अनीता वैष्णव उमा देवी, ज्योति कौशिक, किशोर कुमार दुबे, पूर्णिमा बर्मन, गौरी चौहान, बृहस्पति चौहान, विरस चौहान, जावा देवी चौहान, सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री जय राठौर ने किया और आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष मनोज भारिया ने किया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं और बस्ती वासियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को सुना और उनके विचारों से प्रेरित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!