छत्तीसगढ़

बीडीसी उप चुनाव के लिए 10 केन्द्रों में 9 जनवरी को होगा मतदान

सक्ती। CG NEWS : पंचायत उप निर्वाचन अंतर्गत जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 13 में रिक्त हुए पद के लिए उप निर्वाचन 9 जनवरी 2023 को संपन्न होगा । उक्त निर्वाचन के लिए जनपद पंचायत शक्ति के निर्वाचन अधिकारी मनमोहन प्रताप सिंह तहसीलदार शक्ति के द्वारा बताया गया की उप निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 10 मतदान केंद्रों का गठन किया गया है।

सभी मतदान दल 8 जनवरी 2023 को मतदान सामग्री प्राप्त कर मतदान केंद्रों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं । मतदान कल प्रातः 7रू00 बजे से 3रू00 बजे तक होगा तत्पश्चात 3रू00 बजे से मतदान केंद्र पर ही मतों की गणना की जाएगी। गणना उपरांत मतदान दल जनपद पंचायत में आकर अपने समस्त सामग्री जमा करेंगे । जनपद सदस्य के लिए सारणी करण 12 जनवरी को किया जावेगा । जिसमें विजय उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी।

जनपद सदस्य उप निर्वाचन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट शिवकुमार डनसेना नायब तहसीलदार को बनाया गया है तथा जोनल ऑफिसर रविंद्र कुमार पैकरा आर ई एस एसडीओ को बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!