छत्तीसगढ़

श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा क्रय-विक्रय

धमतरी : श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा क्रय-विक्रय

अवकाश के कारण सोमवार के स्थान पर बुधवार, 21 अक्टूबर को होगा वनोपज एवं औषधीय उत्पादों का कारोबार

धमतरी, 18 अक्टूबर 2026

धमतरी जिले की व्यापारिक विरासत और स्थानीय आजीविका से जुड़ी श्यामतराई स्थित कृषि उपज मंडी में आगामी सोमवार, 19 अक्टूबर को अवकाश होने के कारण वनोपज एवं अन्य औषधीय उत्पादों का क्रय-विक्रय नहीं होगा। इसके स्थान पर बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को वनोपज एवं अन्य औषधीय उत्पादों का क्रय-विक्रय किया जाएगा।

उप संचालक कृषि श्री मोनेश साहू ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि श्यामतराई स्थित वनोपज मंडी में सामान्यतः प्रत्येक सोमवार को वनोपज एवं विभिन्न औषधीय उत्पादों का क्रय-विक्रय किया जाता है। अवकाश के कारण इस सप्ताह निर्धारित दिवस में परिवर्तन किया गया है। अब सोमवार के स्थान पर बुधवार को मंडी में कारोबार होगा।

उल्लेखनीय है कि श्यामतराई की वनोपज मंडी धमतरी की दशकों पुरानी व्यापारिक परंपरा और वन आधारित आजीविका का एक महत्वपूर्ण केंद्र रही है। यहां आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से वनोपज एवं औषधीय उत्पादों के विक्रय के लिए व्यापारी और संग्रहकर्ता पहुंचते हैं। मंडी के माध्यम से स्थानीय स्तर पर वनोपज के कारोबार को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही इससे जुड़े लोगों को अपनी उपज के विक्रय का अवसर मिलता है।

प्रशासन ने संबंधित व्यापारियों, वनोपज संग्रहकर्ताओं एवं अन्य विक्रेताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि में हुए इस परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए बुधवार, 21 अक्टूबर को मंडी पहुंचकर क्रय-विक्रय संबंधी गतिविधियां संपादित करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!