Uncategorizedमुख्य खबर
जनपद सदस्य और सरपंच ने पूजा अर्चना कर किया सीसी रोड निर्माण का शुभारंभ…

जनपद सदस्य और सरपंच ने पूजा अर्चना कर किया सीसी रोड निर्माण का शुभारंभ…
Chand ram बंजारे
बिलाईगढ़ : ग्राम पंचायत पवनी के तालापारा में 150 मीटर सी सी रोड निर्माण शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम जनपद सदस्य शिव कुमारी नागेश और सरपंच महेंद्र श्रीवास ने पूजा अर्चना कर शुरुआत की। बता दे इस सी सी रोड की मांग मोहल्ले वासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी, जो आज पूरी हो गई। जिस पर मोहल्ले वासियों ने जनपद सदस्य, सरपंच और पंचगणों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान मुख्य रूप से जनपद सदस्य शिव कुमारी नागेश, सरपंच महेंद्र श्रीवास, स्थापन्न सरपंच अमित साहू, झुमुक साहू, पंच डिगेश्वर साहू, लोकनाथ साहू, विजय साहू, श्यामलाल साहू, हुलेश साहू, दिलमोहन साहू, पिंटू साहू, मनोज साहू, दुष्यन्त श्रीवास, सुमित अग्रवाल उपस्थित रहे।





