छत्तीसगढ़मुख्य खबरसारंगढ़ बिलाईगढ़

9 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

9 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

बिलाईगढ़ : थाना बिलाईगढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 9 लीटर देशी प्लेन शराब और एक पल्सर NS 125 मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे एवं एसडीओपी विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमर टंडन, निवासी ग्राम जमगहन, थाना भटगांव, जिला सारंगढ़, मोटरसाइकिल क्रमांक CG14 MR 0948 से दुम्हानी रोड की ओर देशी शराब परिवहन कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा।

आरोपी के पास से 50 नग देशी प्लेन शराब (कीमत लगभग ₹4,000) एवं पल्सर NS 125 मोटरसाइकिल (कीमत ₹40,000), कुल ₹44,000 का माल जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक शिव कुमार धारी, प्रधान आरक्षक भंवरलाल काटले, आरक्षक हेमंत जाटवर, शंकर कुर्रे, राजेश सायतोड़े सहित थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!